featured यूपी राज्य

UP Election 2022: पश्चिमी यूपी की सियासी जंग का फाइनल दौर कल, जानिए प्रथम चरण की 58 सीटों का अंकगणित

Screenshot 2022 02 03 091203 UP Election 2022: पश्चिमी यूपी की सियासी जंग का फाइनल दौर कल, जानिए प्रथम चरण की 58 सीटों का अंकगणित

UP Election 2022 || उत्तर प्रदेश की 18 विधानसभा गठन के लिए कल यानी 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी में मतदान होंगे। प्रथम चरण में पश्चिमी यूपी के क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान गुरुवार सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक डाले जाएंगे।

प्रथम चरण में 50 सीटों पर मतदान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होंगे जिसमें कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी(अ.जा.), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (अ.जा.), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (अ.जा), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा(अ.जा), खैर (अ.जा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास(अ.जा), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (अ.जा), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (अ.जा), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (अ.जा), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह।

सुरक्षित मतदान के दिए निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया है कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मतदान कराने के लिए तैयारी करने के निर्देश जारी किए हैं।

2017 में पश्चिमी यूपी में जीत का क्या रहा आंकड़ा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को 58 सीटों में से 53 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि इस बार कृषि कानून विरोधी आंदोलन के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सामना सपा और रालोद गठबंधन   हो सकता है। वही इन चुनाव में सपा और बसपा को दो-दो सीटें और राष्ट्रीय लोक दल को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।

प्रथम चरण में 623 उम्मीदवार उतरेंगे मैदान में

चुनाव आयोग के मुताबिक प्रथम चरण के मतदान में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे जबकि 810 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। बता दें सबसे अधिक उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा सीट पर है। यहां 15-15 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। वही सबसे कम प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास सीट पर है।

प्रथम चरण में योगी सरकार के 9 मंत्रियों का दांव

उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के चुनाव में योगी सरकार के 9 मंत्रियों की परीक्षा होनी है जिसमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा, जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल शामिल हैं।

इसी के साथ ही राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले अवतार सिंह भड़ाना, चौधरी बाबू लाल और उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य की भी परीक्षा प्रथम चरण के चुनाव में होनी है।

सपा-रालोद गठबंधन का अंकगणित

सपा-रालोद गठबंधन का कितना असर रहेगा इसका परिणाम प्रथम चरण की चुनाव में ही देखने को मिल जाएगा।  मुजफ्फरनगर दंगे के बाद आरएलडी किसान आंदोलन को मुद्दा बनाकर वोट बैंक जुटाने में लगी हुई है। ऐसे में जाट और मुस्लिमों का साथ आखिर सपा और आरएलडी को कितना मिलेगा। यह देखना काफी दिलचस्प होगा। बता दे 2017 में आरएलडी ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़े थे। जबकि सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी। और इस बार कांग्रेस और बसपा अलग-अलग किस्मत आजमा रहे हैं।

बसपा के दिखेंगे सभी नए चेहरे

पश्चिमी यूपी को बसपा का गढ़ माना जाता है इस बार विधानसभा चुनाव में बसपा ने कुल 58 सीटों पर 58 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं 2017 में जिन 2 सीटों पर बसपा को जीत हासिल हुई थी। उन दो उम्मीदवारों को छोड़कर 56 सीटों पर बसपा ने नए उम्मीदवार उतारे है। इनमें से दो उम्मीदवार में मांट सीट से श्याम सुंदर शर्मा और गोवर्धन सीट से राजकुमार रावत शामिल है। 

कांग्रेस ने भी उतारे नए उम्मीदवार

बता दें कांग्रेस की ओर से भी प्रथम चरण के चुनाव के लिए 58 सीटों पर 53 नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। जबकि 5 उम्मीदवारों को जो पिछली बार भी कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें एक बार फिर से कांग्रेस ने मौका दिया है। जिसमें पुरकाजी सीट से दीपक कुमार, कोइल से विवेक बंसल, मथुरा से प्रदीप माथुर, बलदेव से विनेश कुमार, आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से उपेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

 

Related posts

पीएम मोदी की किसानों से अपील, पराली जलाने से करें परहेज

lucknow bureua

पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के मारोपेंग में मशहूर ‘क्रेडल ऑफ ह्यूमनकाइंड’ पर अपने हाथों के छोड़े छाप

rituraj

कोरोना से लड़ने युद्धस्तर पर जुटा नगर निगम, चरणबद्ध तरीके से हो रहा सेनेटाइजेशन का काम

Aditya Mishra