featured यूपी

यूपी: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला और 25 पुरुष उम्मीदवार शामिल

WhatsApp Image 2022 01 20 at 5.33.08 PM 3 यूपी: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला और 25 पुरुष उम्मीदवार शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी की। 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 16 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े

सरकारी नौकरी : प्रसार भारती में करें अप्लाई, जॉब लगने पर मिलेगी 55 हजार तक सैलरी

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुलंदशहर की स्याना सीट से पूनम पंडित को अपना उम्मीदवार बनाया है। 25 वर्षीय पूनम पंडित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी रह चुकी हैं। हरियाणवी और यूपी के लहजे में प्रभावी भाषण देने के लिए मशहूर पूनम पंडित ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज मुखर की है। वहीं गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से कांग्रेस ने संगीता त्यागी को उम्मीदवार बनाया है। संगीता त्यागी कांग्रेस के दिवंगत नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की पत्नी हैं।

WhatsApp Image 2022 01 20 at 5.33.08 PM यूपी: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला और 25 पुरुष उम्मीदवार शामिल

 

 

WhatsApp Image 2022 01 20 at 5.33.08 PM 1 यूपी: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला और 25 पुरुष उम्मीदवार शामिल
12 अगस्त 2020 को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन वसुंधरा स्थित आवास पर हार्ड अटैक से हो गया था। संगीता त्यागी डीएवी स्कूल की शिक्षिका रही हैं। वह कई बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाती हैं। कांग्रेस के ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन किया।

congress 1 यूपी: कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला और 25 पुरुष उम्मीदवार शामिल

कांग्रेस आगरा छावनी सुरक्षित सीट से वाल्मीकि समाज के सिकंदर वाल्मीकि को टिकट दिया है। वह वाल्मीकि समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विगत दिनों आगरा में जेल के अंदर अरुण वाल्मीकि नाम के 31 साल के युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने उनके घर गई थीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी थी, साथ ही पार्टी की तरफ से अरुण बाल्मीकि के परिवार को ₹30 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि समाज से यह वादा किया था कि आप लोगों में से सहमति के साथ जो भी नाम सामने किया जाएगा उसे पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी।

UP: चुनावी रणभूमि में उतरी कांग्रेस, आज से जय भारत महासंपर्क अभियान का आगाज़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में भी असमानता और अन्याय के खिलाफ लड़ रही महिलाओं, युवाओं को प्रमुखता से उम्मीदवार बनाया गया है। महिला-पुरुष के आधार पर वर्गीकरण करें तो, इस सूची में 16 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल हैं, जो कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के वादे को पूरा करती है।

'भाजपा गद्दी छोड़ो' अभियान: वाराणसी में कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रदर्शन
इन 41 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की उम्र लगभग 46 वर्ष है। इस सूची में महिलाओं की उम्र 42 वर्ष और पुरुषों की उम्र 49 वर्ष है। इस सूची में 12 सामान्य वर्ग के, 9 मुस्लिम, 12 ओबीसी, 7 अनुसूचित जाति और 1 सिख उम्मीदवार शामिल हैं।
इस सूची में सामान्य वर्ग 12 उम्मीदवारों में 9 ब्राह्मण और 3 राजपूत शामिल हैं, वहीं ओबीसी के 12 उम्मीदवारों में 1 बनिया, 1 गुर्जर, 5 जाट, 2 कश्यप समेत 1 कुर्मी, 1 प्रजापति व 1 सैनी शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति से 1 धनगर, 1 धोबी, 2 जाटव, 1 खटिक समेत 2 वाल्मीकि समाज के उम्मीदवार शामिल हैं।

Related posts

यूपी से जाने वाली हज यात्रा को लेकर बड़ी खबर, ध्‍यान से पढ़ें   

Shailendra Singh

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 का पूर्ण बजट, जनता को देंगे बड़ी सौगात?

Saurabh

खूनी विवाद के बाद इस देश में एक साथ नजर आएंगी भारत-चीन की सेना..

Mamta Gautam