featured क्राइम अलर्ट यूपी

गोवर्धन: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

vlcsnap 2022 01 20 17h22m15s080 गोवर्धन: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
अमित गोस्वामी, संवाददाता

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी बीच गोवर्धन में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

vlcsnap 2022 01 20 17h22m19s285 गोवर्धन: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी बीच गोवर्धन में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गोवर्धन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दौलतपुर गांव में एक मकान में छापेमारी की। यहां पुलिस ने अवैध बंदूक बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने भारी मात्रा में पूरी तरह से तैयार और आधी तैयार बंदूकें भी बरामद की हैं।

vlcsnap 2022 01 20 17h21m40s431 गोवर्धन: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

हथियारों के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया

पुलिस ने हथियारों के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा नामजद आरोपी भागने में कामयाब रहा। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह और एसएसआई  रविन्द्र कुमार मय पुलिस बल महरौली तिराहे पर गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दौलतपुर में एक घर में दो व्यक्ति अवैध बंदूकें बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। जिसके बाद निशानदेही पर थाना पुलिस ने गांव दौलतपुर के एक घर में असलाह बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।

vlcsnap 2022 01 20 17h21m32s768 गोवर्धन: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

एक आरोपी मौके से फरार, भारी हथियार बरामद

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालित कर रहे एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी साहुन पुत्र इनायत है। जो दौलतपुर का रहने वाला है उसे मौके से हिरासत मे ले लिया। वहीं दूसरा ताहिर पुत्र रसीद निवासी दौलतपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री से नये बने 5 तमंचे, 2 पुराने तमंचे, एक चालू बंदूक, एक पुरानी बंदूक, दो बंदूक अधबनी, 58 नाल, 13 जिंद कारतूस, ग्राइंडर, पैंच, डाई सहित भारी मात्रा मे असलाह बनाने का सामान बरामद किया है।

 

Related posts

भाजपा के 70 पार्षदों का पुलिस के खिलाफ धरना, जानिए आखिर क्‍या है मामला  

Shailendra Singh

27 सितंबर भारत रहेगा बंद, जानें क्‍या खुला रहेगा और क्‍या रहेगा बंद

Kalpana Chauhan

नोटबंदी की प्रक्रिया पिछले वर्ष जनवरी से हुई थी शुरुः आरबीआई गर्वनर

Rahul srivastava