featured यूपी

UP Elections: चुनावी रणनीति पर मंथन करने लखनऊ आ सकती हैं प्रियंका गांधी

priyanka Gandhi 1 UP Elections: चुनावी रणनीति पर मंथन करने लखनऊ आ सकती हैं प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर राजधानी के दौरे पर आ रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी दस अगस्त को प्रियंका गांधी लखनऊ में होंगी। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि वे 15 अगस्त यानी स्वतंत्रा दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय से ही झंडारोहण करेंगी।

हालांकि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की अधिकारिक सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है लेकिन पार्टी से जुड़े नेताओं एवं पदाधिकारियों की तैयारी पूरी है।

संगठन को और मजबूती देगा प्रियंका गांधी का दौरा

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। ऐसे में प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा संगठन को मजबूती देने में काफी सक्षम है। सूत्रों के मुताबिक, ‘प्रियंका गांधी निरंतर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहती हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वे हौंसला अफजाई करती हैं। साथ ही सभी से चुनावी रणनीतियों पर बातचीत करती हैं।’

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इस दौरे पर पार्टी संगठन को मजबूती कैसे दी जाए, कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें आदि चीज़ों पर काम किया जायेगा।

जब धरने पर बैठीं थीं प्रियंका गांधी

बता दें की हाल ही में प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर पहुंची थीं जहां वे गांधी प्रतिमा पर लगभग दो घंटे तक मौन धरने पर बैठी थीं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र समेत कई नेता धरने पर बैठे थे। मौन धरने की वजह प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताई थी। उन्होंने कहा था, ‘प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस तरह से एक महिला की साड़ी खींची गई, ये निंदनीय है। आज प्रदेश का युवा सड़कों पर लाठियां खा रहा है, कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन और बेड के आभाव में न जाने कितनों ने दुनिया छोड़ दी, ये सब योगी सरकार में हुआ है।’

 

Related posts

ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स में वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी मामलों पर हो रही सुनवाई

Rani Naqvi

नोएडा पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, 12 लड़कियों को कराया मुक्त, संचालक गिरफ्तार

Shailendra Singh

उपराष्ट्रपति: स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं आयुर्वेदिक

Srishti vishwakarma