featured यूपी

बाराबंकी: जलाभ‍िषेक करने आए युवक तालाब में डूबे,पढ़ें पूरी खबर

बाराबंकी: जलाभ‍िषेक करने आए युवक तालाब में डूबे,पढ़ें पूरी खबर

बाराबंकी: जिले में महादेव के मंदिर में सीतापुर का युवक अपने साथियों के साथ जलाभिषेक करने के लिए आया था। जलाभिषेक के दौरान युवक कही चला गया। जब साथियों को युवक का कोई सुराग नहीं मिला तो युवक की खोज शुरू की। काफी देर की पड़ताल के बाद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

तालाब से दो शव बरामद हुए

बाराबंकी में सुबह चार बजे से जलाभिषेक किया जा रहा था। इसी दौरान सीतापुर के एक युवक की पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जब युवक के शव को नदी से निकाला जा रहा था। तभी वहां एक अन्य का शव भी बरामद हुआ।

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सवान के महीने में आज जलाभिषेक किया जा रहा था। जलाभिषेक करने के लिए सीतापुर जिले के महमूदाबाद के रेवान गांव का विशाल अपने दोस्त के साथ आया था। इन दोनों के साथ छह अन्य लोग और भी आए थे। जलाभिषेक के दौरान जब सब दोस्त जाने लगे तो विशाल वहां नहीं मिला। साथियों ने विशाल की काफी खोजबीन की पर विशाल कहीं नहीं मिला।

कुछ देर बात विशाल तालाब के किनारे पड़ा मिला। उसकी सांसे चल रही थी। दोस्तों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जब विशाल की खोजबीन की जा रही थी। तभी वहां इतनी धक्का मुक्की हुई की फतेहपुर निवासी युवक जितेंद्र तलाबा में गिर गया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया अघरण में स्नान के दौरान दो लोग तालाब में डूबे थे। यहां किसी भी तरह की भगदड़ नहीं मची थी। ना किसी तरह का बल प्रयोग किया गया। विशाल नाम के युवक की तलाश के दोरान जितेंद्र का भी शव तलाब में मिला था।

Related posts

मथुरा में बदमाशों ने बस को किया हाईजैक, यात्रियों से की लूटपाट

Aditya Mishra

गरीबों को मदद करने में सरकार तत्पर लेकिन संगठनों से मदद की दरकार: योगी

Trinath Mishra

‘संजू’ में रणबीर के किरदार को लेकर सलमान ने दिया बड़ा बयान, कहा ये रोल किसी…

mohini kushwaha