Breaking News featured यूपी

कविता सुनाकर बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे सीएम योगी: अजय लल्लू

Photo 1 कविता सुनाकर बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे सीएम योगी: अजय लल्लू

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाढ़ प्रभावित कुशीनगर, तमकुहीराज क्षेत्र में नाव पर बैठकर बाढ़ से हुई बर्बादी व डूबी फसलों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ित किसानों से मिलकर बातचीत की और उनका दुःख जाना व हर संभव मदद और साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने के बाद कहा कि बाढ़ से भयानक स्थिति हो चुकी है, लोगों की फसल पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों की समय से मदद करने और उनका दर्द समझने के बजाए कविता पाठ ‘परवाह नही मंझधारो की, बाढ़ को तो आना जाना है, असहाय न समझिये साथी, हमे आपका साथ निभाना है’ पढ़कर बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।

अजय लल्लू ने कहा, ‘आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उसी पूर्वाचल क्षेत्र से आते है जहां प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभिषिका भारी तबाही मचाती है, लेकिन साढे चार साल में भी कोई ठोस इंतजाम न कर अंजान बने रहे।’ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार दो माह से प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार को बाढ़ की विभिषिका और बाढ़ पीड़ितों के दर्द को लेकर आगाह कर रही थी, लेकिन प्रचार पसंद मुख्यमंत्री को होर्डिंग बैनर के झूठे प्रचार से ही फुर्सत नहीं थी।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ क्षेत्र के लाखों ग्रामीणों व कृषि को अपने आगोश में लीलती रही है, लेकिन भाजपा सरकार बचाव की तैयारियां करने के बजाय उत्सव मनाने में लगी रही, मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर शहर की स्थित भी बाढ़ से नरकीय बन चुकी है, प्रत्येक वर्ष गंगा, शारदा, घाघरा नदियां सहित नेपाल की नदियों का पानी भी पूर्वांचल में भारी तबाही मचाता है। इसके बाद भी भाजपा की योगी सरकार जनता के धन से होर्डिंग्स-बैनर के जरिये झूठा प्रचार परोस कर सबको गुमराह करने तक सीमित है।

Related posts

कोरोना से खौफ में आया कर्मचारी महासंघ!, सीएम योगी से की ये अपील

Aditya Mishra

बिहार पंचायत चुनाव का असर, ग्रामीण रोजगार योजनाएं हुए प्रभावित

Nitin Gupta

इन लक्ष्णों से पहचानिए कहीं आप Hidden Depression का शिकार तो नहीं

Nitin Gupta