featured यूपी

2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अंतिम दौर में ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ अभियान  

2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अंतिम दौर में ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ अभियान  

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी के मद्देनज़र कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं /नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये हैं, जिसके प्रथम चरण में संगठन के जमीनी कार्यकर्ता न्याय पंचायत अध्यक्ष /ब्लाक अध्यक्ष और जनपद के पदाधिकारियों और संगठन के लोगों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया है कि प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का खासा उत्साह नज़र आ रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक प्रथम चरण में 56 जनपदों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है, जिसमें 12500 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को कांग्रेस का स्थापना से लेकर अब तक का आजादी आंदोलन में अग्रणी भूमिका और आजादी के बाद भारत निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य, आरएसएस का आजादी आंदोलन में जनभावना का विरोध कर अंग्रेजों के साथ खड़े होना, चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन की बारीकियां कार्यकर्ताओं के कार्य और जिम्मेदारी, सोशल मीडिया का उपयोग व उसकी तकनीकी उपयोग से पार्टी को कैसे फायदा हो एवं पिछले 32 साल में गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते से भटका कर पीछे धकेल दिया जैसी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Related posts

गंगा दशहरा विशेष: गंगा के प्राकट्य की कहानी

Arun Prakash

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की मुलाकात

Rahul

नहीं खराब करना चाहते त्योहारों का मजा तो कोरोना को लेकर मानें स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील

Hemant Jaiman