featured देश राज्य

कैंसर की बिमारी के चलते केंद्रीय मंत्री अंनत कुमार का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

anant kumar

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। अनंत कुमार 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।

anant kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और अपनी कैबिनेट के साथी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता था जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने उनकी पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बात की है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ ह्रदय से खड़ा हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक नेता के रूप में यह बड़ी क्षति है और खासतौर से कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी। मेरी उनके परिवार, साथियों और उनसे जुड़े अनगिनत लोगों के साथ संवेदनाएं हैं।

संसदीय कार्यमंत्री थे कुमार

59 वर्षीय कुमार मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. वे कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से लगातार छह बार सांसद रहे. उनका इलाज लंदन और न्यूयॉर्क में भी हुआ था. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह जानकर सदमा लगा और बेहद दुख हुआ कि हमारे वरिष्ठ साथी अनंत कुमार जी अब हमारे साथ नहीं रहे। वे एक अनुभवी सांसद थे। उन्होंने कई क्षमताओं में देश की सेवा की। लोगों का कल्याण करने का उनका जज्बा और निष्ठा सराहनीय रही। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

Related posts

राष्ट्रपति के तौर पर केवल 1 डॉलर वेतन लूंगा : डोनाल्ड ट्रंप

shipra saxena

पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने किसान आंदोलन में निभाई भागेदारी, किसानों के लिए रोटियां व ब्रेड पकौड़े बनाती आ रही नजर

Trinath Mishra

Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

Rahul