featured देश

हरियाणा में भगवा यात्रा पर पथराव कर बृजमंडल यात्रा के दौरान भिड़े दो गुट, माहौल तनावपूर्ण

haryana police ram rahim hisar pti 650x400 51503839745 1 हरियाणा में भगवा यात्रा पर पथराव कर बृजमंडल यात्रा के दौरान भिड़े दो गुट, माहौल तनावपूर्ण

 

हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की तरफ से निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया।

यह भी पढ़े

CBSE Class 10th & 12th Compartment Result 2023: 10वीं और 12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, ऐसे करें चेक

 

इसमें कुछ लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्ट नहीं हुई है। पुलिस के अलावा नूंह जिला प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं।

यह यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई। जैसे ही यात्रा तिरंगा पार्क के पास पहुंची, वहां एक समूह के लोग पहले से जमा थे। दोनों पक्ष आमने-सामने आते ही उनमें तकरार हो गई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसकी वजह से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बता दें कि एक दिन पहले ही गौ रक्षक मोनू मानेसर ने इस यात्रा में अपनी टीम के साथ शामिल होने की जानकारी देते हुए वीडियो जारी किया था।

राजस्थान के भरतपुर की पुलिस टीम मोनू को पकड़ने के लिए नूंह पहुंची हैं। भरतपुर के SP मृदुल कच्छावाह ने इसकी पुष्टि की। हंगामा होने तक मोनू यात्रा में नहीं पहुंचा था। मोनू मानेसर पर मेवात से लगे राजस्थान के भरतपुर निवासी नासिर-जुनैद की हत्या का आरोप है। उस पर राजस्थान पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

 

Related posts

लखीमपुर खीरी हिंसा : अजय मिश्रा बोले, बेटे के खिलाफ मिलता है कोई सबूत तो मंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा

Neetu Rajbhar

लखनऊ: मायावती ने कहा पूर्वांचल में हर साल तबाही मचाती है बाढ़, सरकार सजग नहीं…

Shailendra Singh

शिव भक्तो को “अमरनाथ शिवलिंग” के ऑनलाइन दर्शन करवाने के प्रयास में बोर्ड :-बिपुल पाठक 

Mamta Gautam