नई दिल्ली: पूर्वी महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के बाघ नदी में सेल्फी लेने के दौरान दो युवतियां डूब गईं। पुलिस ने बताया कि नौ लड़कियों का एक समूह राजेगांव पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां नदी के किनारे एक पत्थड़ पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान 21 वर्षीय मेघा सहारे और 20 वर्षीय समता न्यायखरे अपना संतुलन खो बैंठी और नदी में जा गिरी। भारी बारिश की वजह से नदी लबालब भरी हुई थी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों की मदद से लड़कियों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए है। सेल्फी लेने के चक्कर में होने वाली मौतों ने हाल के सालों में काफी इजाफा देखा गया है जहाँ लोग अपने जान की परवाह किये बगैर खतरनाक जगहों पर सेल्फी के लिए चले गए और फिर बाद में दुर्घटना का शिकार हुए।
ये भी पढें:
महाराष्ट्र : फिर मराठा आंदोलन हुई हिंसक,पुणे-नासिक हाइवे पर 30 से ज्यादा बस-ट्रक फूंके गए
महाराष्ट्र: मंत्री के बंगले में तैनात एक कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान हुई मौत
महाराष्ट्र: मदरसे में यौन उत्पीड़न करने वाला मौलाना गिरफ्तार,36 छात्रों को मदरसा से निकाला गया
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में हुआ दर्दनाक हादसा,500 फीट गहरी खाई में गिरी बस,30 लोगों के मरने की आशंका
महाराष्ट्र:मराठा आरक्षण आंदोलन में एक आईपीएस अधिकारी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल
By:Ritu Raj