अमरोहा: डिडौली थाना पुलिस और गौ तस्करों के बीच बीती रात मुठभेड़ की घटना सामने आई है। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाकि तीन गौ तस्कर भाग निकले। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
दरअसल, ये पूरा मामला पलोला गांव का है। मुखबिरों से पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के गन्ने के खेत में गोकशी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने चारों ओर से बदमशों को घेर लिया। इस दौरान तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। फयरिंग का जवाब पुलिस ने भी दिया। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।
डिडौली थाना क्षेत्र के ग्राम पलोला में सूचना थी कि कुछ लोग जंगल में गाय काटने की फिराक में हैं। पुलिस पहुंची तो वे एक गाय काट चुके थे। मौके से 1 अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है जिसके पास से गाय काटने के औजार और तमंचा मिला है। 3 फारार हैं उनकी तलाश की जा रही है: ASP अमरोहा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/jv7vYAQtKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2021
पकड़े गए तस्कर का नाम दानिश बताया जा रहा है। दानिश गोवंशों का मीट खुद ही सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से गाय के शव और बछड़े को सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया है। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।