Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

किसानो द्वारा आज मनाया जायेगा ‘पगड़ी संभाल दिवस’, आंदोलन में और जान फूंकने की कोशिश

kisan aandolan किसानो द्वारा आज मनाया जायेगा 'पगड़ी संभाल दिवस', आंदोलन में और जान फूंकने की कोशिश

नई दिल्ली – किसान आंदोलन को तीन महीने से ज़्यादा का समय हो चुका है। बता दे की आज भी किसान केंद्र के तीनो कृषि कानूनों के खिलाफ पगड़ी पहन कर पगड़ी संभाल दिवस बनाएंगे। बता दे कि किसान आज दिल्ली के सिंघु व टिकरी बार्डर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ में आज पगड़ी संभाल दिवस मनाएंगे।

स्वामी सहजानंद सरस्वती की याद में मनाया जाएगा यह दिवस –
बता दे कि अंग्रेज सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 कानून पास किए थे जिसके विरोध में ये अभियान चलाया गया था जिसका नेतृत्व शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा किया गया था। जिस आंदोलन को पगड़ी संभाल ओए जट्टा के नाम से जाना जाता है, उसी की याद में आज किसान ये आंदोलन करने जा रहे है। बताया जा रहा है कि कमजोर पड़ते किसान आंदोलन में जान फूंकने की कोशिश के चलते यह आंदोलन चलाया जायेगा। पल पल की अपडेट्स के साथ बने रहे भारत खबर के साथ।

Related posts

Whatsapp लेकर आ रहा है आपके लिए नया अपडेट, नजर नहीं आएंगे अनजान यूजर के नंबर

Nitin Gupta

Zika Virus: कर्नाटक में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 वर्षीय लड़की हुई पॉजिटिव

Rahul

Almora: अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वें गणतंत्र दिवस, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण

Rahul