featured दुनिया देश

ट्रंप और UN के महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा पर चर्चा की

ट्रंप और UN के महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा पर चर्चा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए आतंकवाद, परमाणु हथियारों के प्रसार और अन्य खतरों समेत वैश्चिक चुनौतियों से निपटने में अपने ‘‘साझे हितों’’ पर चर्चा की।ट्रंप संयुक्त राष्ट्र के कड़े आलोचक रहे हैं, कई मौकों पर उन्होंने 193 सदस्यीय संस्था के वित्तपोषण में अमेरिका पर पड़े आर्थिक बोझ की शिकायत की है।

 

ट्रंप और UN के महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा पर चर्चा की
ट्रंप और UN के महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा पर चर्चा की

इसे भी पढ़ेःफ्लोरेंस तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही, 4 की मौत

संयुक्त राष्ट्र महासभा में  मंगलवार को संबोधित करते हुए ट्रंप ने महासभा के 73वें सत्र के दौरान गुतारेस से मुलाकात की।व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई बैठक की विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए परमाणु हथियारों के प्रसार, आतंकवाद तथा अन्य खतरों समेत दुनिया की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने में अपने ‘साझा हितों’  पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ेःअमेरिका में कुत्ते और बिल्ली का मांस खाने पर लगा रोक

दोनों नेताओं ने आने वाले महीनों में करीबी संपर्क बनाए रखने का भी संकल्प लिया।संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के कार्यालय ने बताया कि गुतारेस ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति लाने तथा परमाणु निरस्त्रीकरण के अमेरिका के प्रयासों का स्वागत किया। साथ ही दुनियाभर में मानवीय अभियानों में मदद के लिए भी अमेरिका का स्वागत किया।

गुतारेस और ट्रंप ने विभिन्न शांति पहल में संयुक्त राष्ट्र के योगदान और इन प्रयासों में अमेरिका के सहयोग पर भी चर्चा की।ट्रंप प्रशासन ने पेरिस जलवायु संधि जैसे संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक फैसलों के अलावा उसकी मानवाधिकार परिषद और यूनेस्को जैसी अहम संस्थाओं की आलोचना की।

महेश कुमार यादव

Related posts

केंद्रीय मंत्री ने बीएसएफ जवानों को राखी बांधी

bharatkhabar

कई मांगों को लेकर किसानों ने की नोएडा के सेक्‍टर 69 से दिल्‍ली के किसान गेट की तरफ कूच

Rani Naqvi

लाल किले की प्राचीर से पीएम ने पाक को पीओके और बलूचिस्तान पर घेरा

bharatkhabar