featured देश

Haryana Election Result 2019: हर पल बदल रहा है रूझानों का रूख, बीजेपी 41, कांग्रेस 29 और जेजेपी 10 सीटों पर आगे

92a2a4ff7e64bde06b27c6694ddd2f73 Haryana Election Result 2019: हर पल बदल रहा है रूझानों का रूख, बीजेपी 41, कांग्रेस 29 और जेजेपी 10 सीटों पर आगे

चंडीगढ़। Haryana Election Result 2019 LIVE मतगणना जारी है। सीटों के रुझान लगातार मिल रहे हैं। इनमें 41 भाजपा आगे है। 29 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जेजेपी भी 10 सीटों पर आगे है। नौ सीटों पर अन्‍य आगे हैं। राज्‍य में1169 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच ठीक सुबह आठ बजे  मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक से दो बजे के बीच राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला संभव है। भाजपा के नौ मंत्री पीछे चल रहे हैं। इनमें कैप्‍टन अभिमन्‍यु, ओमप्रकाश धनखड़ और कृष्‍णलाल पंवार शामिल हैं। रोहतक से मनीष ग्रोवर भी अभी रोहतक से पिछड़ रहे हैं।

पिछले पांच साल से सत्तारूढ़ भाजपा को जहां इस बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने को लेकर आशान्वित है। जननायक जनता पार्टी का दावा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आ सकती है और सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला के पास होगी।

12.08 AM: हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना बनती दिख रही हैं। भाजपा को अब तक 41 सीटों, कांग्रेस को 29 और जेजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्‍य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

12.02 PM: नारनौंद में भाजपा के हैवीवेट नेता व प्रदेश के वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु 11 राउंड के बाद जेजेपी के रामकुमार गौतम से 11477 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कैथल के पूंडरी में सांतवें राउंड तक निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर गोलन 8656 वोटों से आगे हैं।

12.01 PM: असंध में कांग्रेस के शमशेर गोगी 786 वोटों से बीजेपी से आगे हैं।

11.53 AM: हरियाणा में आंकड़ा पल-पल बदल रहा है। अभी तक की मतगणना में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। अन्‍य 9 सीटों पर आगे हैं।

11.47 AM: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में कड़़ी टक्‍कर दिख रही है। इसके साथ ही अभी सत्‍ता की चाबी जेजेपी के हाथ में दिख रही है। भाजपा को अब तक 39 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस 31 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे हैं। अन्‍य नौ सीटों आगे हैं।

11.42 AM: पानीपत शहरी सीट से नौवें राउंड  के बाद भाजपा के प्रमोद विज 30000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल से आगे हैं। इसराना रिजर्व सीट पर सातवें राउंड की गणना समाप्त होने के बाद भाजपा के कृष्णलाल पंवार 9246 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि आगे चल रहे हैं।

11.40 AM : समालखा सीट पर आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर 7637 वोटों से भाजपा के शशिकांत कौशिक से आगे चल रहे हैं।

11.38 AM : पनीपत ग्रामीण में दसवें राउंड के बाद भाजप से महीपाल 20171 वोट लेकर आगे हैं। कैथल में 8 राउंड के बाद कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला 4988 से आगे हैं। गुहला चीका में पांचवा राउंड के बाद जेजेपी के प्रत्‍याशी आगे। जजपा के ईश्वर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम से 2398 वोटों से आगे।

11.37 AM : हिसार के बरवाला सीट पर जेजेपी प्रत्‍याशी जोगीराम सिहाग 2715 वोट से आगे।

11.34 AM: हरियाणा में भाजपा सरकार के सात मंत्री फिलहाल पीदे चल रहे हैं। फिलहाल भाजपा 39 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 31 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे हैं।

11.30 AM : गुड़गांव विधानसभा सीट चौथा राउंड भाजपा उम्मीदवार सुधीर सिंगला 9678 वोटों से आगे चल रहे हैं। भिवानी विधानसभा सीट से भाजपा 5 राउंड के बाद 17977 से आगे। लोहारू सीट से बीजेपी नौ राउंड के बाद 7480 के बाद आगे।

11.26 AM : तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस की किरण चौधरी पांच राउंड के बाद 11000 से आगे। बवानीखेड़ामें कांग्रेस आगे। पिहोवा में 5 राउंड के बाद भाजपा के संदीप सिंह आगे। इंद्री विधानसभा सीट पर चौथा राउंड के बाद भाजपा के रामकुमार कश्यप को 1100 मतों की लीड।

11.23 AM: हरियाणा में मतगणना में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्‍कर दिख रही है। जेजेपी की भूमिका अहम हो गई है। भाजपा को 40, कांग्रेस को 30 और जेजेपी को 11 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्‍य 9 सीटों पर आगे हैं।

11.15 AM: उचाना में चार राउंड की मतगणना के बाद जेजेपी के दुष्यंत चौटाला 11856 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर भाजपा की प्रेमलता हैं।

11.14 AM: नरवाना में JJP के रामनिवास सुरजाखेड़ा 11419 वोटों से आगे हैं।

11.13 AM: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चौथे राउंड की गिनती पूरी होने पर कांग्रेस के चिरंजीव राव 2548 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव।

11.12 AM : पानीपत ग्रामीण में भाजपा के महिपाल 17593 वोटों से आगे। उनको अब तक 40147 वोट मिले। जजपा के देवेंद्र को 22554 वोट मिले।

11.10 AM : हरियाणा में आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है। अब भाजपा 43, कांग्रेस 30, जेजेपी 8 और अन्‍य 9 सीटों पर आगे हैं।

11.06 AM : बाढड़ा में आठ राउंड की गणना के बाद  जेजेपी की नैना चौटाला आगे चल रही हैं। नैना चौटाला को अब तक 23693, कांग्रेस के रणबीर महिंद्रा 17918 और भाजपा के सुखविंदर 15596 मत मिले हैं।

11.00 AM : वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु नारनौंद सीट से पीछे चल रहे हैं। जेजेपी के रामकुमार गौतम आगे चल रहे हैं।

10.59 AM: रानिया विधानसभा सीट से पांचवें राउंड पर आजाद प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह 12112 वोटों से आगे हैं। इसराना रिजर्व सीट पर चौथे राउंड में भाजपा के कृष्णलाल पंवार कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि से 4558 वोटों से पीछे चल रहे हैं

10.59 AM: पानीपत ग्रामीण सीट से सातवें राउंड में महिपाल 10466 वोटों से आगे। उन्हें 29153 वोट मिले, जजपा के देवेंद्र को 18687 वोट मिले

10. 58 AM : कैथल dh कलायत सीट से भाजपा की कमलेश ढांडा 2484 वोट से आगे हैं। लाडवा में कांग्रेस आगे है। ऐलनाबाद विधानसभा सीट से छठे राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह 3743 वोटों से आगे हैं। कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 1219 वोटों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर अकाली दल इनेलो प्रत्याशी हैं।

10.56 AM : हरियाणा में आंकडे फिर बदल गए हैं। भाजपा की बढ़त 44 सीटों पर हो गई है। कांग्रेस 31 और जेजेपी सीटों पर आगे है।

10.51 AM: हरियाणा में अब तक भाजपा 40, कांग्रेस 33 और जेजेपी 7 सीटों पर आगे है। अन्‍य आठ पर आगे हैं।

10.47 AM: तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी तीसरे राउंड की गिनती के बाद 19702 से आगे चल रही हैं।

10.46 AM: अंबाला छावनी सीट पर तीसरे रांउंड तक अनिल विज आगे चल रहे हैं।

10.42 AM: हरियाणा में मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर चल रही है। ताजा समाचार मिलने तक भाजपा 40 सीटों, कांग्रेस 34 और जेजेपी सात सीटों पर आगे है।

10.36 AM : बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर कादियान भाजपा प्रत्याशी से 3261 वोटों से आगे हो गए हैं। जींद सीट पर जेजेपी प्रत्‍याशी 2347 मतों से आगे हुए।

10.35 AM : इंद्री में रामकुमार कश्यप भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे रहे निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कंपोज केवल 30 वोट पीछे हैं। जुलाना में 4 राउंड में जेजेपी के अमरजीत 3442 से आगे।

10.34 AM : बावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बनवारीलाल 7226 वोटों से आगे। 5197 वोट लेकर कांग्रेस के डॉ एमएल रंगा दूसरे स्थान पर। पानीपत ग्रामीण में भाजपा के महिपाल 6 राउंड में 6599 से आगे।

10.32 AM: हरियाणा में अब तक भाजपा 43 सीटों, कांग्रेस 36 और जेजेपी 6 सीटों पर आगे है। अन्‍य 8 सीटों पर अगो चल रहे हैं। 

10.28 AM: कैथल विस सीट पर पांचवां राउंड की मतगणना में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला आगे हुए। भाजपा के लीला राम 2606 वोटों से पीदे हुए।

Related posts

ज्यादा समय तक नहीं चलेगा पाकिस्तान का हाइड-ऐंड-सीक का खेल: आर्मी चीफ

Rani Naqvi

फतेहपुर में कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार हुई फौज, जानिए पूरा प्‍लान

Shailendra Singh

नवरात्र के छठें दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जीवन में फैलेगा प्रकाश

shipra saxena