featured देश

जाने 2 लोकसभा और और 51 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में किसने किसको दी मात

उपचुनाव जाने 2 लोकसभा और और 51 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में किसने किसको दी मात

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा बिहार के समस्तीपुर और महाराष्ट्र के सतारा लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की भी गिनती हो रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना हो रही है।

समस्तीपुर, बिहार

इस सीट से 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी के रामचंद्र पासवान जीते थे। जुलाई 2019 में उनकी मौत हो गई थी जिस कारण ये सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस के डॉक्टर अशोक कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रिंस राज के बीच मुक़ाबला माना जा रहा है। चुनाव आयोग से मिले अब तक के रूझानों के अनुसार फिलहाल प्रिंस राज कांग्रेस के उम्मीदवार से क़रीब पचास हज़ार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

सतारा, महाराष्ट्र

इस सीट से एनसीपी के टिकट पर 2014 में उदयनराजे प्रतापसिन्हे भोंसले जीते थे। लेकिन हाल में वो पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिस कारण ये सीट ख़ाली हो गई थी। भोंसले अब इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं और उनका मुक़ाबला एनसीपी के श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल से है। चुनाव आयोग से मिले शुरुआती रूझानों में श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल आगे चल रहे हैं। लेकिन उनके और बीजेपी उम्मीदवार के बीच अंतर करीब चालीस हज़ार से अधिक वोटों का है।

16 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

 उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में चुनाव आयोग से मिले अब तक के रुझानों में 1 पर बहुजन समाज पार्टी, 6 पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 2 पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। एक पर अपना दल (सोनेलाल) आगे है।

हिमाचल प्रदेश की दो सीटों में से एक (धर्मशाला) पर बीजेपी के विशाल नेहारिया ने जीत दर्ज कर ली है। यहां दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। अन्य सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है।

सिक्किम की 3 में 2 सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इनमें से एक में बीजेपी की जीत हो गई है और एक पर सिक्किम क्रांतिक्रारी मोर्चा ने जीत हासिल की है।

पुदुचेरी का एक सीट के नतीजों की घोषणा हो गई है। यहां कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया है।

अरुणाचल प्रदेश की एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिल गई है।

गुजरात की 6 सीटों में से फिलहाल 3 पर कांग्रेस और 3 पर बीजेपी आगे है।

बिहार की 5 सीटों में से 1 पर जदयू, 1 पर कांग्रेस, 1 पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएमआईएम) और 2 पर राजद आगे चल रही है।

केरल की 5 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, 1 पर मार्क्सवादी पार्टी और एक पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे है। यहां की कोन्नि सीट मार्क्सवादी पार्टी ने खाते में गई है।

पंजाब की 4 सीटों में से 3 पर फिलहाल कांग्रेस आगे है जबकि एक पर शिरोमणी अकाली दल आगे है।

असम की 3 सीट पर बीजेपी आगे है जबकि 1 पर एआईयूडीएप़ ने बढ़त बना ली है।

राजस्थान की दो में से एक सीट पर सत्ताधारी कांग्रेस आगे है जबकि एक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आगे ह।

तमिलनाडु की दो सीटों पर एआईएडीएमके ने बढ़त बनाई हुई है।

तेलंगानाकी एक सीट पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

ओडीशा में बीजू जनता दल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मेघालय में यूडीएफ़ आगे चल रही है।

Related posts

मैदान में विपक्षियों के छक्के छुड‍़ाने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा मे शामिल

bharatkhabar

नोटबंदी के कारण अलगाववादियों के पास नहीं है पैसा- जेटली

Pradeep sharma

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस की बैठक खत्म, सरकार बनाने को लेकर थी चर्चा

Rani Naqvi