Breaking News यूपी

व्यापारी भाजपा से परेशान, सपा में देख रहे भविष्य: संजय गर्ग

24003f24 af56 4599 8810 a7e909006c84 व्यापारी भाजपा से परेशान, सपा में देख रहे भविष्य: संजय गर्ग

अलीगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारी वर्ग भाजपा से परेशान और निराश हो चुका है। वो अपना भविष्य समाजवादी पार्टी में देख रहा है। भाजपा ने व्यापारियों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यह बातें समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहीं। वह अलीगढ़ में मंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा की सरकार का व्यापारियों के प्रति रवैया बहुत ही संवेदनहीन है। उनके सभी फैसले नोटबंदी, विसंगतिपूर्ण जीएसटी और कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान का बिजली के फिक्स चार्जेज एवं व्यापार में लिए गये ऋण के उस कार्यकाल के ब्याज को भी व्यापारियों की माँग के बावजूद माफ नहीं किया।

9eab633f c6f5 4f8b a001 b4066853b15b व्यापारी भाजपा से परेशान, सपा में देख रहे भविष्य: संजय गर्ग

उन्होंने कहा कि कोरोना से मृत व्यापारियों को अंतिम संस्कार होने के बाद भी कोई राहत नहीं दी गयी, जबकि समाजवादी व्यापार सभा ने माँग की थी कि उनके परिजनों को दस-दस लाख का मुआवज़ा दिया जाये।

गर्ग ने कहा कि चुनाव में सभी व्यापारी समाजवादी पार्टी में अपना भविष्य देख रहे हैं। सभी व्यापारियों ने हाथ उठाकर 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने की।

6f1967fc 8d8b 42b3 95a3 52be1bda606a व्यापारी भाजपा से परेशान, सपा में देख रहे भविष्य: संजय गर्ग

समाजवादी व्यापार सभा का पहला मंडलीय सम्मेलन अलीगढ़ के सम्राट लॉज में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक संजय गर्ग रहे। सम्मेलन में अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता पिंटू, तथा अलीगढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, हाथरस जिलाध्यक्ष रामू पौरुष, एटा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने अपनी-अपनी विधानसभा कमेटियों की कार्य समीक्षा की। व्यापारी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए।

Related posts

मंच से एक बार फिर गरजे राकैश टिकैत, सरकार को सुनाई खरी-खरी

Rani Naqvi

कोरोना अपडेटः 24 घंटे में सामने आए 37102 नए केस, 907 की मौत

Rahul

भारतीयों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है आईएसआई

Breaking News