featured देश राज्य

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुई बढोतरी,लोगों को मिली राहत

price petrol diesel आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुई बढोतरी,लोगों को मिली राहत

नई दिल्ली:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढोतरी के बाद जनता को आज थोड़ी राहत मिली है। आज तेल की कीमतों में कोई बढोतरी नहीं हुई है। देश भर में कल यानी मंगलवार की कीमत पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

 

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर नहीं लगा ब्रेक,मुंबई में पेट्रोल 86.91 रु./ली, दिल्ली में 79.99 रु./ली

 

ये भी पढें:

आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा, पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे हुआ महंगा

 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 82.16 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 82.06 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.78 रुपए प्रति लीटर था।

 

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 89.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.42 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। सोमवार 17 सितंबर को मुंबई में पेट्रोल 89.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.33 रुपए प्रति लीटर था।

 

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के ही परभणी जिले में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 91.29 रुपए देने पड़ रहे हैं। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सिर्फ 70.70 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढें:

आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई रिकॉर्ड बढोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये 28 पैसे
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 90 के करीब

 

By: Ritu Raj

Related posts

प्रसिद्ध सर्जन डा०दिगम्बर सिंह के निधन से लोगों में शोक की लहर

Atish Deepankar

हत्या के मामले में राम रहीम पर कोर्ट में सुनवाई, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

Rani Naqvi

नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी, एक्शन मोड में आई सरकार…

pratiyush chaubey