राज्य बिहार

नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में निकला मानव श्रृंखला को लेकर मशाल जूलूस

bihar

दरभंगा। नगर विकास मंत्री महेश्वरर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महात्मा गांधी के सदृश्य विचार रखने वाला व्यक्तित्व करार देते हुए कहा है कि देश मे महात्मा गांधी के बाद नीतीश कुमार ही एकमात्र ऐसे नेता है जिन्होंने सामाजिक बदलाव के लिए अविस्मरणीय कार्य किया है। प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी के नेतृत्व में दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला के पूर्व संध्या पर दरभंगा के नेहरू स्टेडियम से मशाल जुलूस निकाला गया, जो कि लोहिया चौक तक गया।

bihar
bihar

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मशाल जुलूस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी के साथ जिला के जिलाधिकारी डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह तथा एसएसपी सत्यवीर सिंह भी शामिल हुए।सभी ने मशाल थामते हुये बिहार से बाल विवाह ,दहेज जैसे कुरीतियों को हटाने का संकल्प लेते हुए नारा बुलंद किया।

Related posts

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में शामिल, लोगों ने जाहिर की खुशी

Rani Naqvi

कोयला घोटाला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा सहित आठ अन्य आरोपी दोषी करार

Rani Naqvi

राहुल गांधी ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को बताया जायज

Trinath Mishra