featured देश राज्य

आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढोतरी का सिलसिला जारी,आज पेट्रोल के दाम में 13 पैसे बढ़ोतरी

नई दिल्ली: तेल की कीमतों में होने वाली लगातार बढ़ोत्तरी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रत्येक दिन धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा इजाफा होता जा रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। लोगों को तेल के लिए अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही है। इसी बीच आज फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढोतरी का सिलसिला जारी,
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढोतरी का सिलसिला जारी,

मुंबई में सबसे ज्यादा

आज पेट्रोल में 15 पैसे तो डीजल में 6 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। इस तरह से दिल्ली में पेट्रोल खरीदने वालों को 82.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 73.78 रुपये प्रति लीटर देने होंगे। वहीं देश की आर्थिक नगरी मुंबई में लोगों को पेट्रोल के लिए 89.44 रुपये और डीजल के लिए 78.33 रुपये देने होंगे। दिल्ली के मुकाबले मुंबई में डीजल की कीमत में 7 पैसे का इजाफा किया गया है।

विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

वहीं लगातार बढ़ती हुई कीमतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की खूब कोशिशे की हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने साफतौर पर कहा है कि इन बढ़ती कीमतों पर सरकार का कोई हाथ नहीं है। वहीं हाल ही के दिनों में कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया था। जिसके बाद सभी राज्यों में थोडी बहुत भारत बंद का असर दिखाई पडा था। जबकि कांग्रेस के भारत बंद आंदोलन में 21 राजनीतिक पार्टियों का सहयोग था।

लगातार बढ़ रहे हैं दाम

रविवार और शनिवार को भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़े थे, जबकि डीजल की कीमत में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना है।

ये भी पढ़ें-

आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई रिकॉर्ड बढोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये 28 पैसे

Related posts

सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे पीएम मोदी, मिला तीन और देशों का समर्थन

shipra saxena

भारत ने राष्ट्रमंडल संसदीय कांफ्रेंस की महासभा में भी पाकिस्तान दिया करारा जवाब

Rani Naqvi

Bharat Jodo Yatra: केरल पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल समेत अन्य नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

Rahul