देश Breaking News

निगम चुनावः ‘दिल्ली की बात दिल के साथ’ से प्रचार करेगी कांग्रेस

congress

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस अब दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है। चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज से प्रचार अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस आज से ‘दिल्ली की बात दिल के साथ’ अभियान की शुरुआत करेगी। बताया जा रहा हैकि कांग्रेस दिल्ली के पार्को और अन्य जगह जहां पर लोगों का जमावड़ा लगता हैं वहां पर प्रचार करेगी।

congress निगम चुनावः ‘दिल्ली की बात दिल के साथ’ से प्रचार करेगी कांग्रेस

फेसबुक लाइव

सोशल मीडिया के ट्रेंड को देखते हुए कांग्रेस आज से शुरू हो रहे प्रचार अभियान की शुरूआत सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए करेगी। आज कांग्रेस आज कई केंद्रों से फेसबुक लाइव से प्रचार करेंगे। इसके बाद 27 मार्च को एक मशहूर चाट वाले की दुकान पर कांग्रेस नेता ‘चाट पर चर्चा’ करेंगे।

कई दिग्गजों के साथ तैयारी

पिछले विधानसभा चुनावों में राजधानी से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद पार्टी के लिए निगम चुनाव जीतना बेहद जरूरी माना जा रहा है। इन चुनावों को कांग्रेस की शाख से जोड़कर देखा जा रहा है। शाख का मसाल होने के कारण कांग्रेस अपनी रणनीति नेताओं के अनुभव के आधार पर बनाएगी। कूड़ा-कचरा के प्रबंधन का प्लान पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश पेश करेंगे। जबकि स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने का खाका शशि थरूर और सलमान खुर्शीद तैयार करेंगे।

 

Related posts

सनी लियोनी और डेनियल वीबर शुरू करेंगे स्कूल, सामाजिक कार्य करने की ईच्छा

bharatkhabar

जेएनयू से अचानक गायब हुआ छात्र, जांच में पता चली लड़की से अफेयर की बात

Breaking News

सपाइयों का इस दिन होगा बड़ा प्रदर्शन, दल-बल के साथ तहसीलों पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Shailendra Singh