featured खेल

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उनके फैन ने शुरू की 1436 किमी की पैदल यात्रा

MS Dhoni Fan भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उनके फैन ने शुरू की 1436 किमी की पैदल यात्रा

दुनिया में लोग किसी ने किसी के फैन है हिसार के हरियाणा के छोटे गांव खेडी जालब के रहने वाला अजय गिल माही जबरा फैन जो भारतीय क्रिकेट की टीम में रहे कैप्टन एएस धोनी के जबरदस्त फैन है। अजय गिल माही विश्व में अकेले ऐसे क्रिकेटर युवा है जो धोनी अपना भगवान मानते है। एमएस धोनी से मिलने के लिए दोबारा 1436 किलोमीटर की यात्रा के लिए पैदल निकल चुके है। इससे पहले अजय गिल पैदल यात्रा करके रांची में एमएस धोनी के फार्म हाऊस पर पहुचे थे परंतु वे वहां नही मिले थे इस युवक में हिम्मत जोश जूनून जजबात है अबकी बार वे धोनी से मिल कर लौटेगे।

अजय गिल ने गांव बाबा संदोक नाथ मदिर में पूजा पाठ करके अपनी यात्रा शुरु की है। इस दौरान उनकी माता पूनम देवी पिता के के गिल सहित अन्य परिजनों ने अजय को माथे पर टिका करके यात्रा के लिए रवाना किया। अजय ने बताया कि इस यात्रा के लिए पिता केके गिल, माता पूनम देवी, चाचा राजेश थिनर, चाचा नरेश, मामा रामकेश, प्रवीन गिल, डा. राकेश, राजेश गिल, विनोद, अजीत, आशीष, विनोद, कोच प्रंशात, प्राचार्य वर्षा राणा व खेडी चौपटा के राजकीय कालेज के छात्र छात्राओं प्राचार्य स्टाफ ने पूरा स्टोप किया है।

dhoni भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उनके फैन ने शुरू की 1436 किमी की पैदल यात्रा

अजय गिल ने बताया कि वह गरीब परिवार से है उसकी आर्थिक दशा काफी कमजोर है और उसके पिता हेयर ड्रैसर का काम करते है। उसके पिता ने उसे जाने से मना कर दिया परंतु उसकी इच्छा थी वह पैदल जाएगा पर जरुर जाएगा ऐसे में आखिर उसकी जिद्द के सामने पिता को भी झुकना पडा। अजय गिल ने बताया कि उसे झारखंड पहुचते हुए 25 से 30 तीन लग जाएगे। युवक अपने हाथ में बैग और तिरंगा झंडा लेकर खेडी जाबल से जींद, गोहाना, सोनीपत दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, सिंकराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ, ऐटा, कन्नोज, कानपुर, परियागराज, ईलाहाबाद, वाराणसी, बनारस से चलते हुए आगे झरखंड का राची रिंग रोड पर एमएस धोनी के फार्म हाऊस पर पहुचेगा। अजय गिल ने बताया कि झारखंड जाएगे और एमएस धुनी से मिलकर उनसे आर्शीवाद लेकर लौटेगे।

अजय गिल ने अपने हेयर स्टाइलो व टीर्शटो पर धोनी का नाम छपा रखा है। गांव खेडी जालब के रहने वाले अजय गिल ने खरक पूनिया से दसवी की परीक्षा पास की थी। उसके पिता सैलून का काम करते है अजय पारिवारिक से कमजोर हालत है। अजय माही चार साल था जब से भी उसके किक्रेट का शोक था। अजय ने बताया कि 23 दिसंबर 2004 को पाकिस्तान व भारत का मैच हुआ था। जिसमें एमएन धोनी ने पहला स्तक बनाते हुए 149 रन बनाए थे। इस दौरान धुनी ने 19 चौके तथा 4 छक्के लगाए थे इस मैच को देखकर वह एमएन धोनी कै फैन बना था। अजय ने बताया धोनी की कप्तानी के दौरान भारत ने तीन वल्ड कप 2007, 2011 2015 में वल्र्ड कम जीता था। अजय का कहना है धोनी मे ऐसे क्रिकेटर है जिसके हाथ चीते की तरह तेज चलते है उनकी खासियत है जब मैच जितना होता है कि वे लास्ट में छक्का मार कर टीम को जीतेते है। अजय ने कहा कि वे एमएन धुनी के अकेले ऐसे फैन है जो अकेले में ही उनके मैच देखना पंसद करते है।

उल्लेखनीय है कि अजय ने इससे पहले 29 जुलाई से यात्रा शुरु की थी और बाद में 14 अगस्त को हिसार में पहुचे थे। दिन रात पैदल चलता गया और 1435 किलोमीटर की यात्रा तय करके झारखंड में पहुचा परंतु वहां एमएस धोनी नही मिले परंतु धोनी का चाहने वाले मिल गए। इस दौरान उन लोगो ने इस युवक की हिमम्त को देखते हुए उसे हवाई ऐयर से उसके घर में पहुचाने का काम किया था। अजय का कहना है एमएस धोनी मेरे भगवान है मै उनके दर्शन करना चाहता और इस बार तो दर्शन करके रहूगा और इसके लिए आज से पैदल यात्रा के लिए निकल चुका है। अजय ने बताया कि वह फिलहाल हिसार में सैट सोफिया स्पोर्टस एकेडमी में को प्रंशात से क्रिकेट खेल प्रशिक्षण ले रहा है।

Related posts

BJP नेता चित्रा वाघ प्रियंका गांधी से पुलिस की बदसलूकी पर भड़की, कांग्रेस ने की तारीफ

Samar Khan

उप्रःफतेहपुर में परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

mahesh yadav

रोटियों पर थूक लगाने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ था खुलासा

Shagun Kochhar