लाइफस्टाइल

गर्मी में लू के थपेड़ों से आपको बचाएंगे ये तरीके

fichar गर्मी में लू के थपेड़ों से आपको बचाएंगे ये तरीके

नई दिल्ली। होली जा चुकी है और होली के साथ-साथ अब गर्मियों का भी मौसम आ गया है। और हर साल जिस तरह गर्मि कोई नया रिकॉर्ड बनाती है। उसी तरह इस साल भी काफी गर्मी होने के आसार है। ऐसे में लू से खुद को बचा कर रखना काफी जरुरी है। साथ ही जितना भी ध्यान रखें कभी ना कभी तो लू लग ही जाती है, या फिर शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो जाती है। यह समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा बढ़ी है जो तेज धूप में बाहर निकलते है यै काम करते है।

fichar गर्मी में लू के थपेड़ों से आपको बचाएंगे ये तरीके

बच्चों, खिलाड़ियों और धूप में घूमने वालों को ऐसे में गर्मी से बचने के लिए ध्यान रखना चाहिए। आपके ही घर में ऐसी बहुत सी चीजें है जिनसे आप ना केवल लू से बच सकते है बल्की मरीज को भी इससे आराम मिलेगा। तो चलिए आपको बताते है की आपको गर्मियों में लू से बचने के लिए किन चीजों को खाना पीना चाहिए।

– गर्मियों में आपको कच्चे आम का पन्ना पीना चाहिए, यह एक शरबत की तरह ही होता है। कच्चा आम क्योंकि ठंडा होता है इसलिए लू लगने पर यह आपको जल्दी ठीक करता है और अगर आपको लू ना भी लगी हो तो भी यह गर्मी में आपके लिए फायदेमंद होता है।

– छाछ एक ऐसी ड्रिंक है जिसकी तासीर बेहद ठंडी होती है और गर्मियों में इसमें नमक जीरा ठाल कर पीना चाहिए।

– तुलसी का पत्ता लू लगने वाले मरीज के लिए उपयोगी होता है। आप कुछ तुलसी के पत्ते ले कर इसका रस निकाल लें और इसमे शक्कर मिला लें। इस मिश्रण को मरीज को दिन में कई बार देने से उसकी सेहत जल्दी ही ठीक हो जाएगी।

– कच्चे आम की पेस्ट बना कर रख लें। कच्चे आम की पेस्ट बनाने के लिए आप कच्चे आमों को उबाल लें और इसका पल्प निकाल लें। इसके बाद इसमें गुड़, धनिया, जीरा मिलाएं और इसकी पेस्ट तैयार है। इस पेस्ट को आप दिन में कई बार पानी में मिला कर पीए।

– आयुर्वेद में लू से बचने के लिए प्याज को काफी उपयोगी माना जाता है। इसी कारण पुराने समय में लोग गर्मियों की दुपहर में निकलते समय अपने साथ प्याज ले कर जाया करते थे। अगर आप तेज धूप में बाहर जाते है और आपको लू लग जाती है तो प्याज के रस को कान, सीने और पैरों के तलवों पर लगाने से लू के मरीज को कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है।

Related posts

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने वीरता, विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए

bharatkhabar

अगर हद से ज्यादा ही पसंद है लीची तो एक बार जरूर जान लें , हो सकते हैं ये नुकसान

Rahul

अंबानी परिवार की बहू को कमाई के मामलें में ईशा अंबानी ने छोड़ा पीछें

mohini kushwaha