Uncategorized

सेक्सुअल रिस्पॉन्स को लेकर आई ये नई थ्योरी

Sexual Desire 1 सेक्सुअल रिस्पॉन्स को लेकर आई ये नई थ्योरी

नई दिल्ली। शारीरिक संबंधों को लेकर हम सभी जागरूक रहते हैं लेकिन हमको ये पता नहीं होता कि जब हम किसी के साथ शारीरिक रिश्ते बनाते हैं, तो हमारे शरीर में क्या क्या रिएक्शन होता है। इस बारे में सेक्स थेरपिस्ट मास्टर्स एंड जॉनसंस ने इसको सेक्सुअल रिस्पॉन्स साइकल का नाम दिया है। इसके अन्तर्गत चार चरणों के बारे में बताया गया है। जब आप किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो आपका शरीर चार अवस्थाओं में आता है।

women,satisfied in Sex
women different ways,to satisfied in Sex

1-एक्साइटमेंट फेज
जब औरत और पुरूष के बीच किसी शारीरिक रिश्ते की शुरूआत होती है, तो पहला चरण ही एक्साइटमेंट से शुरू होता है। महिला के संपर्क में आते ही सबसे पहले पुरूष का प्राइवेट पार्ट इरेक्ट करता है। इसके साथ ही महिलाओं में इस बात का रिएक्शन उनके निप्पल्स में आता है। कुछ महिलाओं में इस दौरान फ्लूइड फ्लो होने लगता है। चिकित्सा विज्ञान से जुड़े लोगों का कहना है कि इस दौरान महिलाओं की वजाइना में कई रिएक्शन देखने को मिल जाते हैं। इसके साथ ही महिलाओं के कई अंगों में भी उत्तेजना महसूस की जाती है।

women,satisfied in Sex
women different ways to satisfied in Sex

2- प्लैटो फेज
इस चरण में महिला और पुरूषों में दोनों के प्राइवेट पार्ट इरेक्ट करते हैं। पुरूषों में टेस्टीस स्क्रोटम की ओर आ जाते हैं। तो वहीं महिलाओं में उनकी वजाइना के आउटर और इनर दोनों लिप्स फूल जाते हैं। इसके साथ ही वजाइना की ओपनिंग लाइन संकरी हो जाती है। इस चरण में महिला और पुरूषों में उनके शरीर में मसल्स में तनाव की स्थिति को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

women,satisfied in Sex
women different ways to satisfied in Sex

3-ऑर्गज्म फेज
इस चरण की अवधि सबसे कम होती है, क्योंकि इस चरण में शारीरिक संबंधों की चरम अवस्था होती है। पुरूष को अपने प्राइवेट पार्ट के जरिए यूरेथ्रल बल्ब में फ्लूइड महसूस होता है। जिसके बाद वह सीमेन डिसचार्ज कर देता है। सीमेन डिसचार्ज की स्थिति के बाद प्राइवेट पार्ट में स्थिलता आ जाती है। इस दौरान महिलाओं की वजाइनल वॉल में एक रिदमिक कॉन्ट्रैक्शन की फीलिंग आती है। उन्हें अपनी यूटेरस में भी इसकी फीलिंग महसूस होती है।

women,satisfied in Sex
women different ways to satisfied in Sex

4-रेजॉलूशन फेज
शारीरिक संबंधों की चरम अवस्था के बाद रेजालूशन का चरण आता है। इसकी अवधि करीब 1 घंटे तक की होती है। इस दौरान पुरूषों का प्राइवेट पार्ट ढीला पड़ता है। वहीं महिलाओं के यूटेरस और क्लिटरिस अपनी पुरानी स्थिति में आ जाते हैं। दोनों के शरीर में तनाव कम होने लगता है। दोनों को इस दौरान थकान महसूस होती है।

Related posts

आतंकी हमले के एक हफ्ते बाद भी पाकिस्तान झूठ पर आमादा, नहीं कर रहा आतंकियों पर कार्रवाई

bharatkhabar

यूपी पंचायत चुनाव: भराला को प्रतापगढ़ कुंडा की जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ की मीटिंग

Yashodhara Virodai

MSME DAY: ऑनलाइन बाजार से समन्वय कर बढ़ाएं लघु उद्योग

sushil kumar