हेल्थ

गुड़ और मूंगफली के ये फायदे उड़ा देंगे आपके होश

fayemand01 गुड़ और मूंगफली के ये फायदे उड़ा देंगे आपके होश

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम होता तो बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें अक्सर बीमार पड़ने के आसार भी बढ़ जाते हैं। सुबह शाम ठंडी और दिन में गर्मी के चलते मौसम में बदलाव सेहत पर बूरा असर डालते हैं। ऐसे में स्वास्थय पर ध्यान बेहद जरुरी है। अपने आप के सेहतमंद बनाने के लिए किसी खास जड़ी बूटी की जरुरत नही है। सिर्फ गुड़ और मूंगफली का सेवन आपको बना देगा ताकतवर।

अक्सर ऐसा माना जाता है कि गांव के लोग शहर के लोगों के मुकाबले जाड़े में ज्यादा एक्टिव होते हैं। इसके पीछे का राज है उनका सही वक्त पर सही खान-पान। गांव के लोग गुड़ और मूंगफली का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। गुड़ खाने से शरीर में गर्मी आती है और मूंगफली से ताकत मिलती है। गुड़ और मूंगफली को एक साथ पकाकर एक मिठाई बनती है जिसे चिक्की या गुड़ की गजक कहते हैं। इसे खाने से भी ताकत मिलती है।

fayemand01 गुड़ और मूंगफली के ये फायदे उड़ा देंगे आपके होश

सर्दियों में गुड़ और मूंगफली का सेवन किसी भी तरह की बीमारी के लिए रामबाण है। गुड़ का सेवन रक्त बनाने में मदद करता है। मूंगफली से पेट और ब्रेस्ट कैंसर की होने की भी संभावनाएं कम हो जाती हैं।

गुड़ और मूंगफली से कोलॉस्ट्रल कम होता होता है और ये दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है। फाइबर होने से कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके साथ ही ये आपके चेहरे की रंगत को साफ करता है।

Related posts

मरीजों की गलत डेटा फीडिंग से कोरोना हो रहा खतरनाक 

sushil kumar

राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Rahul

क्या गर्मी की वजह से इम्यूनिटी हो रही है डाउन ? तो अपनाएं चुस्त रहने के कुछ टिप्स

pratiyush chaubey