featured देश राज्य

कोरोना की गति पर नहीं लगा रहा विराम, महाराष्ट्र में 40 हजार और दिल्ली में 20 सामने आए नए केस, अन्य राज्यों का क्या है हाल

113217857 1 कोरोना की गति पर नहीं लगा रहा विराम, महाराष्ट्र में 40 हजार और दिल्ली में 20 सामने आए नए केस, अन्य राज्यों का क्या है हाल

भारत काफी तेजी से तीसरी लहर के नजदीक पहुंचता दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामले दहशत फैला रहे हैं। वहीं एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों की मानें तो बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वही देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 41 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वही महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के भी सबसे अधिक मामले अभी तक सामने आए हैं। 

बीते 24 घंटे में दिल्ली में सामने आए कोरोना के 20,181 नए मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में 20,181 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 48,178 हो गई है। इस बार दिल्ली में करुणा संक्रमण की दर 19.6 प्रतिशत हो गई है। हालांकि इस दौरान 11,869 लो मरीज ठीक भी हुए है। 

महाराष्ट्र में सामने आए 41,434 नए केस

वही जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 41,434 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 9671 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,238 हो गई है। 

पश्चिम बंगाल के सामने आए 18802 नए मामले

वहीं पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 18,802 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 8,112 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, और 9 लोगों की मौत हुई है। गुजरात राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 62,055 हो गई है। साथ ही राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 19883 पर पहुंच चुकी है। 

उत्तर प्रदेश के सामने आए 6,411 नए मामले

वही चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 6411 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि इस दौरान 171 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 18551 हो गई है। 

अन्य राज्यों का क्या है हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में हरियाणा में 3541, छत्तीसगढ़ में 13,066, तमिलनाडु में 10978, केरल में 5,944, आंध्र प्रदेश में 89 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Related posts

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के लिए भारत अाएंगे अजीज

Rahul srivastava

अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत..

Rozy Ali

भाजपा का संकल्पपत्र जारी: प्रधानमंत्री मोदी बोले अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन ही हमारा लक्ष्य

bharatkhabar