featured देश राज्य

महागठबंधन को करारा झटका! ‘आप’ नहीं बनेंगी महागठबंधन का हिस्सा, अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

kejriwal 3 महागठबंधन को करारा झटका! ‘आप’ नहीं बनेंगी महागठबंधन का हिस्सा, अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा के लिए संभावित महागठबंधन का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2019 में भाजपा के खिलाफ संभावित महागठबंधन का वह हिस्सा नहीं बनेंगे।

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

केन्द्र सरकार पर लगाए आरोप

साथ ही केजरीवाल ने संभावित गठबंधन वाली पार्टियों पर करारा वार करते हुए कहा कि जो पार्टियां संभावित महागठबंधन में शामिल हो रही है, उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली में कराये जाने वाले विकास के कार्यों में रोड़े अटकायें है। केजरीवाल ने यह बात आज रोहतक में की।

महागठबंधन या अन्य गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा की सभी सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2019 में ‘‘वे किसी भी प्रकार के महागठबंधन या अन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे।’’ केजरीवाल ने दिल्ली के रूके हुए कामों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके हर उस कदम को रोका गया जो आम जनता की भलाई के लिए कहा था।

हरियाणा सरकार पर किया वार

उन्होंने दावा किया,‘‘हमने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में क्रांतिकारी काम किये हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। उसे लोगों की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने दिल्ली के मुकाबले हरियाणा को विकास के क्षेत्र में जहां पिछड़ा हुआ करार दिया तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री को सलाह भी दे डाली कि ‘‘वह हम से सीख ले कि सही मायनों में विकास कैसे होता है।’’

खट्टर सरकरा से पूछे सवाल

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जब पूर्ण राज्य न होते हुए भी बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है तो हरियाणा में खट्टर सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती है। केजरीवाल ने अम्बाला के शहीद हुए जवान के परिवार के लिए हरियाणा सरकार से एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता की मांग की।

by ankit tripathi

Related posts

फैजाबाद से एटीएस ने आईएसआई एजेंट समेत दो को दबोचा

Nitin Gupta

इप्सेफ की मांग कर्मचारियों का स्थानान्तरण रद्द करे सरकार

Shailendra Singh

जयपुर : कांग्रेस का चिंतन शिविर, कांग्रेस के 400 से ज्यादा नेता लेंगे भाग , गांधी परिवार भी पहुंचा

Rahul