मनोरंजन

जानिए: कौन होगा इस हफ्ते रियलटी शो ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर

bigg boss

नई दिल्ली। रियलटी शो ‘बिग बॉस सीजन-11’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली सदस्य बेनाफ्शा होंगी। इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले अन्य तीन सदस्यों में हिना खान, सपना चौधरी थीं जिसमें सबसे कम वोट दर्शकों के बेनाफ्शा को मिले हैं।

bigg boss
bigg boss

बता दें कि बेनाफ्शा पिछले तीन हफ्तों से लगातार नॉमिनेट हो रही थीं। बेनाफ्शा सीजन की शुरुआत में बहुत शांत और कम एक्टिव सदस्यों में थी। शो के होस्ट सलमान खान के कई बार टोकने पर बेनाफ्शा कुछ दिनों से एक्टिव दिखने लगी थीं। इस बीच उनकी शो के सदस्य आकाश ददलानी के साथ उनकी बॉडी को लेकर किए कमेंट पर जमकर लड़ाई भी हुई थी।

वहीं इसमें शो में उनके करीबी दोस्त हिना खान औऱ प्रियांक शर्मा ने उका साथ दिया था। आकाश ददलानी के झगड़े के बाद से बेनाफ्शा और प्रियांक के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी। इस बीच दोनों ने शो में बेड शेयर और किस तक किया जिसने खूब सुर्खियां बटोरी।

Related posts

परिणीत नई फिल्म ‘दि गर्ल ऑन दि ट्रेन’ को लेकर उत्साहित हैं, हॉलीवुड में रखेंगी पहला कदम

bharatkhabar

Ranbir Kapoor को इस नाम से बुलाती हैं रिद्धिमा, जन्मदिन पर दी बधाई

Trinath Mishra

रणबीर कपूर के “संजू” टीजर ने यू-ट्यूब पर तोड़े सारे रिकॉर्ड मचाया तहलका

mohini kushwaha