नई दिल्ली। भारत रक्षा मंच ने सोमवार को वीपी हाउस स्थित प्रदेश कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. सिंघल ने की। इस मौके पर दिल्ली प्रांत के सभी जिलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पी के सिंघल ने बताया कि मुगलकाल के दौरान छत्रपति शिवाजी ने किस तरह वीरता से हिन्दू साम्राज्य स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज तक हमें इतिहास के बारे में सही से जानकारी नहीं दी गई।
बता दें कि इतिहास में मुगलकाल को बहुत ही विकृत मानसिकता के साथ महिमामंडन करके बताया गया। उन्होंने कहा कि आज ज़रूरत है कि हम अपने बच्चों को छत्रपति शिवाजी जैसे महापुरुषों के बारे में विस्तार से बताना चाहिए। सिंघल ने कहा कि शिवाजी जयंती समारोह 19 से 26 फरवरी तक भारत रक्षा मंच के दिल्ली के सभी जिला कार्यालयों में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में रघुनाथ सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता व महेश ढोण्डियाल आदि के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।