featured देश

सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा

सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा

नई दिल्ली: साल 2018 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज है। यह भारत में भी नजर आएगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जा सकेगा। आज रात 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा। ये ग्रहण का शुरुआती हिस्सा होता है जब पृथ्वी की छाया का बाहरी हिस्सा चंद्रमा को ढकना शुरू कर देता है। इस स्थिति में चंद्रमा का कोई हिस्सा कटा हुआ नज़र नहीं आता बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई गहरी छाया चंद्रमा पर छाती जा रही है।

chandra grahan 1 सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा

चंद्र ग्रहण के बीच है माघी पूर्णिमा, स्नान से मिलेगा पुण्य

 

बता दें चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्र ग्रहण कहते है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चंद्रमा तक पहुंचने में अवरोध लगा देती है तो पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है।

 

साल का पहला चंद्र ग्रहण: 176 साल बाद बन रहा है पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग

 

रात 11 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकती जाएगी और इसके बाद रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी। यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण।

ऋतु राज

Related posts

स्वतंत्रता संग्राम का मशहूर काकोरी कांड जिसकी वजह से मिली थी अशफाक उल्ला खा और रोशन सिंह को फांसी

mohini kushwaha

खतरे में अंबेडकर का संविधान: राहुल गांधी

Rani Naqvi

विदेश में रह रहे भारतीयों को अब मिलेगी तुरंत मदद

bharatkhabar