Breaking News featured पंजाब राज्य

लुधियाना नगर निगम में कांग्रेस का परचम, 62 सीटों पर दर्ज की जीत

Punjab Bachao Rally at Ludhiana लुधियाना नगर निगम में कांग्रेस का परचम, 62 सीटों पर दर्ज की जीत

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में हाल ही में संपन्न हुए लुधियाना नगर निगम चुनाव में विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी है। लुधियाना में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने विरोधियों को पटखनी दी है। लुधियाना नगर निगम के 95 वॉर्डो के लिए 24 फरवरी को हुए मतदान का नतीजा आ गया, जिसके बाद बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। नगर निगम में कांग्रेस ने 62 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 11 और बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं इंसाफ पार्टी को 7 सीटें मिली है। पंजाब विधानसभा में विपक्षी पार्टी यानी की आम आदमी पार्टी नगर निगम को चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। नगर निगम की सिर्फ एक सीट ही मुख्य विपक्षी दल के खाते में गई है। Punjab Bachao Rally at Ludhiana लुधियाना नगर निगम में कांग्रेस का परचम, 62 सीटों पर दर्ज की जीत

वॉर्डों पर हुए मुकाबले पर अगर नजर डालें तो वॉर्ड नंबर 17 में एसएडी से जसमीत कौर ने 200 वोटों से जीत हासिल की। वॉर्ड नंबर 8 से बीजेपी उम्मीदवार यशपाल ने 480 वोटों से मुकाबला जीता। इसके इतर वॉर्ड नंबर 94 से कांग्रेस की ओर से गुरप्रीत ने 1,614 वोटों से जीत हासिल की। वॉर्ड नंबर 15 में कांग्रेस की उम्मीदवार कंचन मल्होत्रा ने 940 वोटों से जीत दर्ज की है। वॉर्ड 90 से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को महज 100 वोटों से जीत मिली है। वॉर्ड 84 में बीजेपी उम्मीदवार सुरिंदर अटवाल ने जीत दर्ज की है। वॉर्ड 91 से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरपिंदर कौर संधू ने शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है। वॉर्ड संख्या 19 में कांग्रेस की उम्मीदवार मनीषा तपारिया ने 2,864 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

वॉर्ड नंबर 20 से कांग्रेस उम्मीदवार नवनीत सिंह ने 900 वोटों से जीत हासिल की।नगर निगम चुनाव में वॉर्ड 16 से कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश शर्मा ने 3 हजार 74 वोटों से मुकाबला जीत लिया।वॉर्ड नंबर 23 में कांग्रेस की उम्मीदवार संदीप कुमारी ने 2 हजार 517 वोटों से मुकाबले में जीत का परचम लहराया।  पंजाब इलेक्शन कमिशन ने 25 फरवरी को लुधियाना नगर निगम चुनाव में वॉर्ड 44 के बूथ नंबर 2 और बूथ नंबर 3 में दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि नगर निगम की 95 सीटों पर कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

 

Related posts

इंसानियत शर्मसार: झारखंड में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंप कर की हत्या, माता- पिता पर भी किया हमला

Rahul

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम

sushil kumar

दोबारा चुनाव हो तो फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है मोदी सरकार: सर्वे

Rani Naqvi