featured देश

Telangana News: हैदराबाद के एलबी नगर इलाके में फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, 8 लोग घायल

aa 1 Telangana News: हैदराबाद के एलबी नगर इलाके में फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, 8 लोग घायल

Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां के एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर पड़ा। इस घटना में 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें 2 लोगों को सिर पर गंभीर चोट आई है।

ये भी पढ़ें :-

International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

जानकारी के मुताबिक एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का काम चल रहा था। तभी अचानक उसका स्लैब गिर गया। इस घटना में 8 लोग घायल हुए। जिसमें दो लोगों के सिर में चोट आई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों को तुरंत सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका इलाज जारी है। इसके अलावा धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही। कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ हो रही है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Rani Naqvi

नोट बैन पर 200 सांसद करेंगे प्रदर्शन, ममता जंतर-मंतर से संभालेंगी मोर्चा

shipra saxena

बारिश ने धो दी जीत, स्कॉटलैंड नहीं कर पाया विश्व कप के लिए क्वालिफाई

lucknow bureua