featured देश बिहार राज्य

कार्यकर्ताओं के साथ देवघर के बाद बांका पहुंचे तेजप्रताप यादव, की पूजा-अर्चना

tejpratap कार्यकर्ताओं के साथ देवघर के बाद बांका पहुंचे तेजप्रताप यादव, की पूजा-अर्चना

पटना : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव गुरुवार को बांका के मधूसदन मंदिर पहुंचे और उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के राग भोग का भोजन किया। इसके बाद वह मंदार पर्वत की यात्रा को निकल पड़े।

तेजप्रताप यादव
तेजप्रताप यादव

तेजस्वी ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि मधुसूदन मंदिर का विकास किया जाना चाहिए साथ ही राग भोग पाकशाला के सामने मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापना की जानी चाहिए। इससे पहले तेजप्रताप ने देवघर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना की थी। उन्होंने बासुकीनाथ में भी जलाभिषेक किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें कि वह मंगलवार को पटना से देवघर के लिए शिव रूप धारण कर रवाना हुए थे। उनके इस रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यह कोई पहला मामला नहीं है जब तेजप्रताप यादव भगवान शंकर की पूजा करते हुए दिखे हों। इससे पहले भी उनको भगवान की भक्ती करते हुए देखा गया है।

ये भी पढे़ं : बंगला विवाद: अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, 10 लाख की रिकवरी कर सकती है योगी सरकार

भाजपा पर बोला जमकर हमला

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बिहार और झारखंड में से भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार और पार्टी में मतभेद की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि जो ऐसी बातें कर रहे हैं उनके ही घर में बहुत जल्द फूट पड़ेगी।

   -by ankit tripathi

Related posts

रील लाइफ ‘द्रोपदी’ ने राज्यसभा में छेड़ी रियल लाइफ ‘महाभारत’

shipra saxena

बिकिनी वैक्स में होने वाले दर्द से ऐसे पाएं निजात

rituraj

त्रिपुरा: वाम मोर्चा के दफ्तरों में तोड़फोड़, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Vijay Shrer