featured खेल

T20 World Cup 2022: आज से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज, देखें पूरे टूर्नामेंट के मैचों का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

tai20 T20 World Cup 2022: आज से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज, देखें पूरे टूर्नामेंट के मैचों का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

T20 World Cup 2022: आज यानि 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के पहले दिन मौजूदा एशियाई चैंपियन श्रीलंका और नामीबिया की टीमें टकराएंगी। दिन का दूसरा मुकाबला यूएई और नीदरलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

Ahoi Ashtami 2022 Date: 17 अक्टूबर को अहोई अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

दो राउंड में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2022
इस मेगा इवेंट को दो राउंड में खेला जाएगा। पहले टॉप 8 टीमों में ना जगह बनाने वाली श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, यूएई, नीदरलैंड व नामीबिया जैसी टीमों से राउंड 1 में भिड़ेंगी। इन 8 टीमों में से कुल 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेगी।

इसके बाद राउंड 2 यानि की सुपर 12 का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। राउंड 2 में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगा। वहीं सुपर 12 का आखिरी मैच 6 नवंबर को खेला जाएगा।

सुपर 12 के दोनों ग्रुप से कुल चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को सिडनी में तो दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पूरा शेड्यूल

राउंड 1

  • 16 अक्टूबर श्रीलंका बनाम नामीबिया, जिलॉन्ग, सुबह 9.30 बजे
  • 16 अक्टूबर यूएई VS नीदरलैंड, जिलॉन्ग, दोपहर 1.30 बजे
  • 17 अक्टूबर वेस्टइंडीज VS स्कॉटलैंड, होबार्ट, सुबह 9.30 बजे
  • 17 अक्टूबर जिम्बाब्वे VS आयरलैंड, होबार्ट, दोपहर 1.30 बजे
  • 18 अक्टूबर नामीबिया VS नीदरलैंड, जिलॉन्ग, सुबह 9.30 बजे
  • 18 अक्टूबर श्रीलंका VS यूएई, जिलॉन्ग, दोपहर 1.30 बजे
  • 19 अक्टूबर स्कॉटलैंड VS आयरलैंड, होबार्ट, सुबह 9.30 बजे
  • 19 अक्टूबर वेस्टइंडीज VS जिम्बाब्वे, होबार्ट, दोपहर 1.30 बजे
  • 20 अक्टूबर नीदरलैंड्स VS श्रीलंका, जिलॉन्ग, सुबह 9.30 बजे
  • 20 अक्टूबर नामीबिया VS यूएई, जिलॉन्ग, दोपहर 1.30 बजे
  • 21 अक्टूबर आयरलैंड VS वेस्टइंडीज, होबार्ट, सुबह 9.30 बजे
  • 21 अक्टूबर स्कॉटलैंड VS जिम्बाब्वे, होबार्ट, दोपहर 1.30 बजे

राउंड 2: सुपर 12

  • 22 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी दोपहर 12:30 बजे
  • 22 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान पर्थ शाम 4:30 बजे
  • 23 अक्टूबर A1 बनाम B2 होबार्ट सुबह 9:30 बजे
  • 23 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे
  • 24 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम ए2 होबार्ट दोपहर 12:30 बजे
  • 24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बी1 होबार्ट शाम 4:30 बजे
  • 25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम ए1 पर्थ शाम 4:30 बजे
  • 26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम बी2 मेलबर्न सुबह 9:30 बजे
  • 26 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे
  • 27 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सिडनी सुबह 8:30 बजे
  • 27 अक्टूबर भारत बनाम A2 सिडनी दोपहर 12:30 बजे
  • 27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम बी1 पर्थ शाम 4:30 बजे
  • 28 अक्टूबर अफगानिस्तान बनाम बी 2 मेलबर्न सुबह 9:30 बजे
  • 28 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे
  • 29 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम ए1 सिडनी दोपहर 1:30 बजे
  • 30 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम बी1 ब्रिस्बेन सुबह 8:30 बजे
  • 30 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम ए2 पर्थ दोपहर 12:30 बजे
  • 30 अक्टूबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पर्थ शाम 4:30 बजे
  • 31 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बी2 ब्रिस्बेन दोपहर 1:30 बजे
  • 1 नवंबर अफगानिस्तान बनाम ए1 ब्रिस्बेन सुबह 9:30 बजे
  • 1 नवंबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ब्रिस्बेन दोपहर 1:30 बजे
  • 2 नवंबर बी1 बनाम ए2 एडिलेड सुबह 9:30 बजे
  • 2 नवंबर भारत बनाम बांग्लादेश एडिलेड दोपहर 1:30 बजे
  • 3 नवंबर पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका सिडनी दोपहर 1:30 बजे से
  • 4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम बी2 एडिलेड सुबह 9:30 बजे
  • नवंबर 4 ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान एडिलेड दोपहर 1:30 बजे
  • नवंबर 5 इंग्लैंड बनाम ए1 सिडनी दोपहर 1:30 बजे
  • नवंबर 6 दक्षिण अफ्रीका बनाम ए 2 एडिलेड सुबह 5:30 बजे
  • नवंबर 6 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एडिलेड सुबह 9:30 बजे
  • नवंबर 6 भारत बनाम बी1 मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे

सेमीफाइनल

  • नवंबर 9 पहला सेमीफाइनल, सिडनी 1:30 बजे से
  • नवंबर 10 दूसरा सेमीफाइनल, एडिलेड 1:30 बजे से

फाइनल

  • नवंबर 13 फाइनल, मेलबर्न 1:30 बजे से

टी20 वर्ल्ड कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सभी मुकाबलों का लुत्फ आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं भारतीय टीम के मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा। इसी के साथ आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी मैच को कर सकते हैं।

Related posts

किसानों को ट्रोल करने वाले यूजर्स को दिलजीत दोसांझ ने लगाई फटकार, इंटरनेट पर वायरल हो रहा ट्वीट

Aman Sharma

राहुल गांधी की खास है ये अभिनेत्री, गुजरात में कांग्रेस के लिए कर रही प्रचार

Breaking News

Corona update: देश में कोरोना की दूसरी लहर, 100 दिन बाद 35 हजार से ज्यादा केस

Saurabh