तुर्की के इस्तांबुल के कादिकोय जिले में एक 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।
ये भी पढ़ें :-
T20 World Cup 2022: आज से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज, देखें पूरे टूर्नामेंट के मैचों का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
तुर्की मीडिया की ओर से दी जानकारी के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें किसी के हताहत होने की भी कोई खबर नहीं है। वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।
#Turkey: Skyscraper on fire in #Istanbul. pic.twitter.com/qa15Y4ZTfs
— Igor Sushko (@igorsushko) October 15, 2022
वहीं, बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देश के सबसे बड़े शहर के चारों ओर धुआं का गुब्बार फैले हुए देखा गया। आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।
#fikirtepe #yangın #sondakika yangın neredeyse kontrol altına alındı, daireler tek tek kontrol ediliyor pic.twitter.com/YXUB1hEEto
— Eda ATLAS (@theedaatlas) October 15, 2022
आपको बता दें कि तुर्की के बार्टिन प्रांत के अमसाहा शहर में शुक्रवार को एक कोयला खादान में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे और 28 लोग घायल हो गए थे।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा था कि बार्टिन प्रांत की कोयला खादान में 110 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां विस्फोट हुआ। धमाके में 14 कर्मचारी मारे गए और 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।