featured #Meerut यूपी

रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया कोरोना पॉजिटिव का अंतिम संस्कार, कई परिवारों को किया गया क्वारंटाइन

मेरठ 3 रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया कोरोना पॉजिटिव का अंतिम संस्कार, कई परिवारों को किया गया क्वारंटाइन

मेरठ। निजी अस्पताल प्रबंधन की चूक ने कई परिवारों को खतरे में डाल दिया। मेरठ में कोरोना संक्रमण से एमईएस ठेकेदार की मौत हुई है, उनके शव को कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही परिजनों को दे दिया गया। परिजनों ने सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार में साकेत, एमईएस और विश्वविद्यालय से जुड़े कई लोग शामिल रहे। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनमें हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे सभी लोगों को क्वारंटाइन कराने में जुटा है जो अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

बता दें कि साकेत निवासी पुलकित बंसल एमईएस और यूनिवर्सिटी कैंपस के भी ठेकेदार थे। यहां पर भी वह बिजली से जुड़े मामलों के ही ठेके लेते थे। छह मई को वह कंकरखेड़ा के कैलाशी हॉस्पिटल में लीवर संक्रमण की शिकायत पर भर्ती हुए थे। सात मई को उनकी मौत हो गई। आठ मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल प्रबंधन ने सात मई की शाम 5.45 बजे पुलकित का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार देर शाम ही सूरजकुंड श्मशान पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान साकेत, यूनिवर्सिटी और बिजली विभाग से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को पुलकित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इन लोगों में हड़कंप मच गया।

https://www.bharatkhabar.com/sc-orders-to-complete-the-trial-in-babri-masjid-demolition-case-by-31-august/

विवि कर्मचारी ने नहलाया था

सीसीएसयू कैंपस के विद्युत केंद्र का एक कर्मचारी भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहा। उसने मृतक को नहलाने और अंतिम संस्कार में मदद की। बाद में इस कर्मचारी ने कैंपस में डयूटी की। अब इस कर्मचारी व पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया है। विवि आज उसके घर व विद्युत केंद्र को सैनिटाइज कराएगा। देर रात इंजीनियरिंग सेक्शन ने कैंपस पहुंचकर पड़ताल की। यह भी जानकारी आई कि इस कर्मचारी ने गुरुवार रात पार्टी की थी। इसमें कैंपस के कुछ कर्मचारी साथ रहे थे। ऐसे में पूरे कैंपस में हड़कंप मचा है। कर्मचारी कॉलोनी के पास ही अधिकारियों के आवास हैं। साकेत में भी कई परिवारों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

कोविड के नहीं थे लक्षण : मैनेजर

कैलाशी हॉस्पिटल के मैनेजर सुभाष ने बताया कि पुलकित को लीवर प्रॉब्लम थी। उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। परिजनों ने भी हमें मैक्स हॉस्पिटल की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी थी। एहतियान कोरोना सैंपल जांच को भेजा गया। इससे पहले उनकी मौत हो गई। लक्षण नहीं होने पर शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन रिपोर्ट उसके बाद पॉजिटिव आई।

Related posts

किसानों की आय दोगुनी और कम लागत में ज्यादा मुनाफा के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आयोजित की कार्यशाला, दिया गया प्रशिक्षण

mohini kushwaha

हुगली नदी में नौसेना की नाव में आग

Rahul srivastava

Mathura: मुडिया पूर्णिमा पर सार्वजनिक सेवा संस्थान गोवर्धन मथुरा ने किया 18 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

Rahul