दुनिया

सीरिया ने पुनर्निर्माण में भारत से मदद मांगी

syria with india सीरिया ने पुनर्निर्माण में भारत से मदद मांगी

नई दिल्ली। अशांत सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को फिर से सुदृढ़ करने के लिए भारत से मदद मांगी है। असद ने राजधानी दमिश्क में भारतीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही। एक आधिकारिक सूत्र ने यहां रविवार को कहा, “दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है।”

syria with india

सूत्र ने कहा, “असद ने कहा कि विकसित होती हुई शक्ति के रूप में आतंकवाद की चुनौती से लड़ने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।” सूत्र ने कहा, “असद ने सीरियाई अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में भारत को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया है।” सीरियाई राष्ट्रपति ने सीरिया में संघर्ष की स्थिति पर भारत के रुख का भी स्वागत किया। अकबर 17 से 23 अगस्त के बीच पश्चिम एशिया के तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में हैं। अकबर सीरिया के बाद अशांत देश इराक की यात्रा पर भी जाएंगे।

 

Related posts

दुनिया की कुछ सरकारें नहीं कर पाएंगी पेगासस का इस्तेमाल, जानें वजह

pratiyush chaubey

ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की पहली ISIS महिला आतंकी को उम्रकैद

rituraj

पाकिस्तान ने 18 अंतरराष्ट्रीय एनजीओ को अपना कामकाज बंद करने और देश छोड़ने का दिया आदेश

rituraj