featured यूपी

स्वतंत्रदेव सिंह ने टीबी हास्पिटल पहुंचकर जानी वैक्सीनेशन अभियान की हकीकत

वैक्सीनेशन अभियान चला रही भाजपा

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल पहुँचकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आये लोगों से उनका कुशलक्षेम जाना एवं कार्यरत चिकित्सकों और पैरामेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्र देव सिंह के साथ लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा और युवा मोर्चा के राहुल राज रस्तोगी भी साथ थे।

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में तीन दिवसीए मैरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा दिन था।कोरोना महामारी से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण हो सके इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तीन दिन तक विशेष जागरूकता अभियान चलायेंगे। भाजपा ने टीकाकरण केन्द्रों पर हेल्प डेस्क भी बनाई है जहां पर पार्टी के कार्यकर्ता आम जन का टीकाकरण कराने में सहयोग कर रहे हैं।
अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता सर्विस प्रोवाइडर जैसे दूध, सब्जी, फल, राशन, विक्रेता तथा टैक्सी, ठेला चालक, रेहड़ी, पटरी, दुकानदार सहित सभी सर्विस प्रोवाइडर वर्ग के लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

Related posts

यूपी के 2 आईपीएस अफसर निलंबित, घोटाले में आया दोनों का नाम

Ravi Kumar

वडोदरा में पार्टी पर रेड, IPL के पूर्व चेयरमैन अमील संग 250 लोग गिरफ्तार

shipra saxena

Agra Breaking: खिड़की की ग्रिल तोड़कर मतपेटी लूट ले गए उपद्रवी, ताकती रह गई पुलिस!

Aditya Mishra