Breaking News featured यूपी

Agra Breaking: खिड़की की ग्रिल तोड़कर मतपेटी लूट ले गए उपद्रवी, ताकती रह गई पुलिस!

Agra Breaking: खिड़की की ग्रिल तोड़कर मतपेटी लूट ले गए उपद्रवी, ताकती रह गई पुलिस!

आगरा। आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंचायत चुनाव में मतदान के बाद उपद्रवी मतदानपेटी को लूट ले गए। उपद्रवियों ने प्राथमिक विद्यालय के खिड़की में लगे जिंगले को तोड़कर मतपेटियों को लूट लिया। इस दौरान इन उपद्रवियों को रोकने की किसी में भी हिम्मत नहीं हुई।

लोग सारा नजारा देखते रहे। वहीं जैसे ही मामले की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। आननफानन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी उनके साथ रहा।

ढूंढने पर भी नहीं मिली मतपेटी

वहीं इस दौरान उपद्रवियों द्वारा लूटी गई मतपेटी को पुलिसकर्मी आसपास ढूंढते रहे लेकिन वो कहीं नहीं मिली। मामला जिले के फतेहाबाद थानाक्षेत्र के रिहावली गांव का बताया जा रहा है। जिला पंचायत चुनाव में मतदानपेटी को लूटने की ये पहली घटना है।

मामले की पूरी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने उपद्रवियों को पकड़ने के लिए फोर्स लगा दी है। वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पूरे मामले पर गंभीर नजर बनाए हुए हैं।

क्या कर रहे थे सुरक्षाकर्मी?

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि ये उपद्रवी कितने बेखौफ रहे होंगे। इन्होंने कैसे इतने आऱाम से खिड़की की पूरी की पूरी ग्रिल तोड़ दी और आराम से मतपेटी लेकर फरार हो गए।

 

यहां ये बात भी गौर करने वाली है कि जब इतनी बड़ी वारदात हो रही थी तो पुलिस का सुरक्षा अमला क्या कर रहा था। पुलिस वाले घटनास्थल पर क्यों नहीं मौजूद थे। सवाल कई हैं जिनके जवाब अभी आने बाकी हैं। देखना होगा कि जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक इतने बड़ी वारदात पर अब दोषी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Related posts

जोकीहाट में जापलो उतारेगी प्रत्याशी, विशेष राज्य की मांग को लेकर होगा आंदोलन

mohini kushwaha

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते युवक को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

sushil kumar

आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को दी गई चेतावनी

Rani Naqvi