Breaking News featured देश

सोनिया को लेकर स्वामी का दावा, कैंब्रिज में करती थी वेटर का काम

15 23 सोनिया को लेकर स्वामी का दावा, कैंब्रिज में करती थी वेटर का काम
नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी को कैंब्रिज की वेटर बताया है। देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार सम्मान समारोह में स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी अपनी डिग्री कैंब्रिज की बताती हैं,लेकिन कैंब्रिज के लोगों का कहना है कि वे कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में वेटर थी। उन्होंने कहा कि जब मैं कैंब्रिज में लैक्चर देने गया था तो वहां के लोगों से पूछा था कि सोनिया गांधी पढ़ने में कैसी छात्रा थी तो वहां के लोगों ने कहा कि वो यहां पढ़ी ही नहीं। सोनिया गांधी तो एक रेस्टोरेंट में वेटर थी।
उन्होंने कहा कि इस संबध में वे कैंब्रिज से एक चिट्ठी भी लिखवाकर लाए थे, जिसे उन्होंने लोकसभा स्पीकर को दिखाया था। स्वामी ने बताया कि जब लोकसभा स्पीकर ने इस संबंध में सोनिया गांधी से पूछा तो उन्होंने कहा कि ये टाइपिंग मिस्टेक है। स्वामी का कहना है कि उन्होंने उस समय इस बात के जवाब में लोकसभा में कहा था कि इस टाइपिंग मिस्टेक को तो गिनीज बुक में देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी टाइपिंग मिस्टेक कैसे हो सकती है।
15 23 सोनिया को लेकर स्वामी का दावा, कैंब्रिज में करती थी वेटर का काम
सुब्रमण्यम ने आगे कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार रहते जवाहर लाल नेहरू को 1953 में भारत रत्न पुरस्कार दिया गया, लेकिन भारत के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को कांग्रेस ने भारत रत्न  नहीं दिया था।उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को पंडित कहा जा सकता है, लेकिन पंडित नेहरू को जवाहरलाल से ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता।अंबेडकर ने वर्ष 1915 में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की, इसके बाद वे लंदन गए।
वहां से उन्होंने डॉक्टर ऑफ साइंस में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में दूसरी पीएचडी की और वकालत में भी डिग्री हासिल की। उन्होंने कहा कि भारत में आने के बाद डॉ. अंबेडकर ने देश का संविधान तैयार किया, पंडित तो डॉ. अंबेडकर थे, जिन्होंने इतने विषयों में डिग्री हासिल की, लेकिन देश में कुछ लोग उन्हें आज भी भीमराव कहते हैं। जवाहर लाल नेहरू कैम्ब्रिज गए, परीक्षा में फेल हो गए। नेहरू परिवार में आज तक किसी ने कॉलेज की परीक्षा पास नहीं की है। डॉ. अंबेडकर को कांग्रेस सरकार ने भारत रत्न नहीं दिया, यहां तक की सरदार पटेल को भी भारत रत्न नहीं दिया।

Related posts

राज्‍यपाल का विश्‍वविद्यालयों को निर्देश- छात्रों के पते पर भेजें डिग्री सर्टिफिकेट

Shailendra Singh

कच्चे तेल की कीमत में इस निर्णय से कमी आ सकती है, जानें विस्तार से

Nitin Gupta

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का प्रहार, बोले- BJP ने सिर्फ सपने दिखाए, अब बदलाव चाहती है जनता

Saurabh