featured देश

सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला पुष्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

Supreme Court सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला पुष्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कथित यौन उत्पीड़न मामले में अन्नाद्रमुक की निष्कासित राज्यसभा सदस्य शशिकला पुष्पा को गिरफ्तार करने से तमिलनाडु पुलिस को रोक दिया। शशिकला की गिरफ्तारी पर छह सप्ताह की रोक लगाते हुए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर मदुरै उच्च न्यायालय को निर्णय करने को कहा।

Supreme Court

पुष्पा की दो पूर्व नौकरानियों ने पुष्पा के पति और बेटे पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत की थी कि पुष्पा को घटना के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।

Related posts

प्रवासी श्रमिकों के मौत के आंकड़ों पर घिरी सरकार ने दी सफाई

Samar Khan

15 अप्रैल 2022 का राशिफल: इन 5 राशियों के लिए आज का दिन है बेहद खास, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5058 नए केस, 67 मौतें

pratiyush chaubey