ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होती है। आज के पंचांग के अनुसार 15 अप्रैल 2022 शुक्रवार का दिन चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष राशि – मेष राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज कई बैठकों में भाग लेने का योग बन रहा है। आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है। वही जीवन में आ रही जटिल समस्याओं का समाधान हो सकता है।
वृषभ राशि – आज इस जातक के लोगों को सरकार की ओर से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में भविष्य को लेकर अत्यधिक फायदा प्राप्त होने की संभावना बन रही है। परिवार व मित्र जनों के साथ कहीं यात्रा का प्लान बन सकता है।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों की आज व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। हालांकि आज आपको अधिक सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
कर्क राशि -कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय क्षेत्र में काफी शुभ है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन माध्यम परिणाम वाला है। परिवार आज अंतर कलह की संभावना है। अधिक परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातक अगर आज किसी साझीदारी के बारे में सोच रहे हैं। तो आज का दिन अति उत्तम है। आज उठाए गए कदम भविष्य के लिए आपको काफी सफलता दिला सकते हैं।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम से भरा हुआ है आज आप हो लगन से काम करना है। यदि आप कोई निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। तो परिवार जनों से सलाह मशवरा जरूर करें।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों की आज पदोन्नति होने की संभावना है। मांगलिक कार्य में शामिल होने से सौभाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर से आज का दिन संतोषजनक रहेगा।
धनु राशि – धनु राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। दोस्तों एवं रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे।
मकर राशि – मकर राशि के जातकों का आज व्यापार क्षेत्र में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। कार्य से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित रखें। प्रेम संबंधों में आज आप का दिन बेहतर है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों का आज जीवनसाथी के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। हालांकि आज मानसिक रूप से उलझने एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी मनोस्थिति को मजबूत बनाकर रखें।
मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज किसी भी विवाद में फंसने से बचना है। कार्य क्षेत्र में आज आपके सहयोगी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं ऐसे में पहले से ही सतर्क रहें। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है।