मुंबई। बॉलीवुड में अपनी ऐक्टिंग के जलवे बिखेर चुके सुनील शेट्टी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
93 साल के वीरप्पा शेट्टी काफी लंबे समय से बीमार थे फिलहाल उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा क्यूंकि उनकी बेटी अथिया फिल्म की शूटिंग की वजह से बाहर है जिसके चलते परिवार ने उनका इंतजार करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि पिता की लंबी बीमारी को देखते हुए सुनील ने घर पर ही उनके लिए अस्पताल जैसी व्यवस्था करवाई थी।
बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने साल 2015 से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज के साथ बॉलीवुड में फिल्म ‘हीरो’ से इंट्री की थी। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सुनील के बेटे अहान भी सिनेजगत में जल्द ही इंट्री कर सकते हैं।