featured देश

सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी तेज, जानें कितने लोगों को निकाला

Fum9Y3gaUAU3Ogf सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी तेज, जानें कितने लोगों को निकाला

सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी को अब तेज कर दिया गया है। भारतीय वायु सेना के दो IAF C-130J विमानों ने पोर्ट सूडान से 250 से अधिक कर्मियों को निकाला गया है।

ये भी पढ़ें :-

वंदे भारत एक्सप्रेस पर कांग्रेस सांसद वीके श्रीकंदन के पोस्टर चिपकाए, FIR दर्ज, बीजेपी ने की निंदा

इससे पहले 26 अप्रैल की सुबह ही विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 148 भारतीयों के दूसरे बैच का स्वागत किया था। इसके अलावा एक और नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा।

इस बीच विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है। दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दा पहुंच चुकी है, जिसमें 135 और यात्री हैं।

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच भीषण संघर्ष जारी है। इसमें अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरे सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं।

Related posts

यूपी सरकार ने दिया गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में हुई घटना के बाद आरोपियों पर रासुका लगाने का आदेश

Rani Naqvi

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने,गैंगरेप के बाद महिला को जलाया जिंदा

rituraj

प्रदेश की युवा ताकत को मजबूती दे रहे आकाश पांडेय, अवधी विकास संस्थान ने किया सम्मानित

Aditya Mishra