featured देश

भारतीय नौसेना की बड़ी ताकत, सबमरीन ‘INS Vela’ में नेवी के बेड़े में शामिल

म्यांमार

देश की सुरक्षा को देखते हुए भारत लगातार विध्वंसक युद्धपोत और पनडुब्बी निर्माण के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीते रविवार को भारतीय नौसेना को आईएनएस विशाखापत्तन सौंपा था और अब नेवी को कलवरी क्लास की चौथी सबमरीन आईएनएस वेला मिलने वाली है, जो 25 नवंबर को भारतीय नौसेना में शामिल हो गई।

एक बार में तय कर सकती है 1020 किमी की दूरी
आईएनएस वेला 75 मीटर लंबी है और इसका वजन 1615 टन है। इसमें 35 नौसैनिक और 8 ऑफिसर रह सकते हैं और ये समुद्र के अंदर 37 किलोमीटर (20 नॉटिकल मील) की रफ्तार से चल सकती है। ये एक बार 1020 किमी (550 नॉटिकल मील) की दूरी समुद्र के अंदर तय कर सकती है और एक बार अपने बेस से निकलने के बाद 50 दिन तक समुद्र में रह सकती है।

INS वेला में हैं 360 बैटरी सेल्स
आईएनएस वेला में दो 1250 केडब्ल्यू डीजल इंजन लगाए गए हैं। इसमें 360 बैटरी सेल्स हैं। प्रत्येक का वजन 750 किलोग्राम के करीब है। इन्हीं बैटरियों के दम पर आईएनएस वेला 6500 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 12000 किमी का रास्ता तय कर सकती है। यह सफर 45-50 दिनों का हो सकता है। ये सबमरीन 350 मीटर तक की गहराई में भी जाकर दुश्मन का पता लगा सकती है।

ये भी पढ़ें:- 

चीन ने लॉन्च किया नया उपग्रह, जानें इस उपग्रह की क्या है खासियत

आईएनएस वेला की टॉप स्पीड की बात करे तो यह 22 नोट्स है। इसमें पीछे की ओर फ्रांस से ली गई तकनीकी वाली मैग्नेटिस्ड प्रोपल्शन मोटर है। इसकी आवाज सबमरीन से बाहर नहीं जाती है। इसलिए आईएनएस वेला सबमरीन को साइलेंट किलर भी कहा जा सकता है। इसके भीतर एडवांस वेपन हैं जो युद्ध जैसे समय में आसानी से दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकते हैं।

पलक झपकते होगा दुश्मन के जहाज का खात्मा
आईएनएस वेला में दुश्मन के जहाज पर हमला करने के लिए 18 टॉरपीडो लगे हुए हैं। इसमें टॉरपीडो की जगह 30 समुद्री सुंरगें भी लगाई जा सकती हैं, जिससे दुश्मन के जहाजों को तबाह किया जा सकता है। ये सबमरीन दुश्मन के जहाजों को तबाह करने के लिए मिसाइलों से भी लैस है, जो पलक झपकते दुश्मन का खात्मा कर सकती हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति बनने के बाद वेंकैया नायडू ने किया आभार व्यक्त

Pradeep sharma

राजस्थान: बाड़मेर में मॉब लिंचिंग का शिकार बना दलित युवक, युवक की पीट-पीट कर हत्या

rituraj

‘डांसर अंकल’ के डांस मूव्स की कायल हुई ये विदेशी लड़की, साथ में पोस्ट की वीडियो

rituraj