Breaking News featured देश

पत्थरबाजों की मदद से फिर बचा आतंकी जाकिर मूसा

Terror zakir musa 1 पत्थरबाजों की मदद से फिर बचा आतंकी जाकिर मूसा

नई दिल्ली। भारत में अलकायदा के नेटवर्क की जिम्मेदारी संभाल रहे चीफ जाकिर मूसा को बीते शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के नारपोरा इलाके के त्राल में घेर लिया था । सेना और सुरक्षाबल लगातार सर्च अभियान चला रहे थे। सूत्रों की माने तो इसके साथ एक स्थानीय कमांडर सालेह मोहम्मद अखून और अन्य 3 आतंकी भी थे । सुरक्षा बलों को लम्बे समय से जाकिर मूसा की तलाश थी।

Terror zakir musa 1 पत्थरबाजों की मदद से फिर बचा आतंकी जाकिर मूसा

बताया जा रहा है कि सेना और सुरक्षाबलों के इस अभियान की की भनक लगते ही मूसा के पैतृक गांव नारपोरा त्राल में स्थानीय लोग सड़कों पर आ गये। लोग सुरक्षाबलों को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहे थे। जिसके चलते सुरक्षाबलों को ऑपरेशन करने में दिक्कतें आ रही थीं। सड़कों पर स्थानीय पुरूष स्त्रियां और बच्चों ने जाम लगा दिया। इसके बाद ये सभी सेना और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी करने लगे। जिसके चलते एक बार फिर सुरक्षाबलों को चकमा देकर मूसा भागने में कामियाब हो गया है।

बताया जा रहा है कि घाटी में वानी के मारे जाने के बाद मूसा ने उसकी जगह ली थी। इसके बाद हिजबुल को छोड़कर मूसा ने अपना संगठन कश्मीर में खड़ा करना चाहा था। फिलहाल वह अलकायदा के कमांडर के तौर पर अपना मिशन पूरा करने में लगा था। अलकायदा ने पहली बार मूसा के जरिए भारत में अपना कमांडर खड़ा किया था।

 

Related posts

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर में दर्ज FIR

mahesh yadav

बीजेपी को हराना है तो विपक्ष को साथ आकर काम करना होगा: अरूण शौरी

Rani Naqvi

उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए मतदान की तारीख की घोषणा

Samar Khan