Breaking News यूपी

पानी में अर्धनग्न खड़े होकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Capture 1 1 पानी में अर्धनग्न खड़े होकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर योगी सरकार के खिलाफ हुंकार भर दी है। फतेहपुर में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला खां की रिहाई के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आजम खां और उनके परिवार को जानबूझकर फंसाया गया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण, महिला उत्पीड़न के मामले पर भी योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रनेता विजय विधायक ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। सरकार महंगाई को रोकने में फेल हो गई है। जनता की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर अनर्गल बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया।

Capture2 पानी में अर्धनग्न खड़े होकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

विजय ने कहा कि बीजेपी सरकार में हर समाज का व्यक्ति परेशान हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेताओं और कार्यर्ताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। युवा आत्महत्या तक करने को मजबूर हैं। अब इस सरकार को बदलना होगा।

फतेहपुर में पानी में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। साथ ही कृषि कानूनों को खत्म करने की भी मांग की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार अगर नहीं गई तो सबकुछ तबाह हो जाएगा। सपा कार्यकर्ताओं ने 2022 में सरकार बनाने का भी प्रण लिया।

3 पानी में अर्धनग्न खड़े होकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

विधान सभा खागा के कार्यकर्ता समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद महफूज और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आसिफ खान ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। इस मौके पर बिन्नू यादव, लल्ली यादव, नागेन्द्र पटेल, लवकुश सिंह, अनीश फौजी, आवेश खान, विजय विधायक, तकी जाफरी, नसीर अहमद, संदीप यादव, फ़ुजैल अहमद रमजानी, रामचरन पटेल, ऐनुल, अखण्ड प्रताप पटेल, सत्य प्रकाश यादव, राशिद नूर खान, राजू खान, मोकिम अहमद, देव चरन निषाद, जितेंद्र सिंह, राम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Lucknow: सीएम योगी की तारीफ में जानिए क्या बोले पूर्व राज्यपाल

Aditya Mishra

अखिलेश की बेतुकी बात, कहा हम भाजपा के टीके के खिलाफ, मगर सरकार के टीके का स्वागत…

Shailendra Singh

महापौर ने टीकाकरण कर रहे चिकित्सकों को किया सम्मानित

Aditya Mishra