featured खेल

BCCI New President: रोजर बिन्नी होंगे बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, सौरव गांगुली की लेंगे जगह

1280x720 1427459 roger binny BCCI New President: रोजर बिन्नी होंगे बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, सौरव गांगुली की लेंगे जगह

BCCI New President: भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए प्रेसिडेंट होंगे। बिन्नी के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। वहीं, 18 अक्टूबर सौरव गांगुली की जगह को बीसीसीआई की एजीएम में बिन्नी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। 67 वर्षीय बिन्नी बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे।

ये भी पढ़ें :-

School Closed in UP: भारी बारिश के चलते यूपी में आज कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

अरुण सिंह धूमल बनेंगे आईपीएल के अध्यक्ष
वहीं, जय शाह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई सचिव के रूप में जारी रहेंगे। बीसीसीआई कैबिनेट में एकमात्र कांग्रेसी राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष रहेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल अब आईपीएल के अध्यक्ष बन जाएंगे।
महाराष्ट्र के भाजपा नेता आशीष शेलर नए कोषाध्यक्ष होंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के करीबी देवजीत सैकिया नए संयुक्त सचिव के रूप में जयेश जॉर्ज की जगह लेंगे।

18 अक्टूबर को बीसीसीआई का कार्यभार संभालेंगे बिन्नी
बिन्नी 18 अक्टूबर को मुंबई में एजीएम में आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई का कार्यभार संभालेंगे। किसी भी पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा क्योंकि सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जाएगा।

Related posts

कृष्ण जन्मभूमि विवाद: विवादित स्थल के बदले डेढ़ गुना ज्यादा जमीन देने की पेशकश, पांच जुलाई को होगी सुनवाई

Shailendra Singh

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने बीमार चल रहे पिता लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे

Rani Naqvi

CWG 2022 Day 4 India Schedule: राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन में भारत टीम के मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Nitin Gupta