featured खेल

अब आपको भी मिल सकता है भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक, यहां करें रजिस्ट्रेशन

WhatsApp Image 2021 09 23 at 16.12.12 अब आपको भी मिल सकता है भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक, यहां करें रजिस्ट्रेशन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने सफर की शुरूआत से ही लगातर तीन हार का सामना करना पड़ा। और वहां से शानदार खेल का प्रदर्शन कर टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की और ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में ओलंपिक के सेमी फायनल तक जा पहुंची। हांलाकि अंतिम मुकाबले में टीम कांस्य पदक से चूक गयी लेकिन वहां तक पहुंच कर उसने भारत का नाम जिस तरह रोशन किया वह अभूतपूर्व था।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 16.12.14 2 अब आपको भी मिल सकता है भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक, यहां करें रजिस्ट्रेशन

टोक्यो ओलंपिक में यह कारनामा उन लड़कियों ने कर दिखाया जिनमें से कई ने बांस की खप्प्चियों और लकड़ी के डंडे से हॉकी खेलना शुरू किया था। भोजन, ढंग के कपड़े, बेहतर शिक्षा और जरूरी सुविधाओं के अभाव में विपरीत परिस्थितियों में जीवनयापन लेकिन किसी तरह हॉकी की ट्रेनिंग तक का सफर तय किया और फिर भारत को शिखर तक पहुंचान के संकल्प के साथ मैदान में उतरीं तो उनका हौसला देख दुनिया चौंक उठी।  

WhatsApp Image 2021 09 23 at 16.12.14 1 अब आपको भी मिल सकता है भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक, यहां करें रजिस्ट्रेशन

जब टीम भारत लौटी तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और कहा “आप सबने बहुत अच्छा खेला। आपने इस खेल को पिछले पांच सालों में बहुत कुछ दिया, इस खेल के लिए इतना पसीना बहाया। आपकी मेहनत और पसीने ने भले ही मेडल न जिताया हो लेकिन देश की करोड़ों लड़कियों के लिए आप प्रेरणा बन गई हैं।“  इस अवसर पर टीम की खिलाड़ियों ने ओलंपिक में इस्तमाल में लायी गयी एक हॉकी स्टिक पर अपने अपने हस्ताक्षर कर उसे प्रधानमंत्री को भेट किया। इस नीले रंग की हॉकी स्टिक पर रानी रामपाल, सविता पूनिया, ललरेमसियामी, नवजोत कौर,  गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, दीप ग्रेस, सुशीला चानू, सलीमा टेटे, मोनिका मलिक, निशा वार्सी, नेहा गोयल, उदिता सहित पूरी टीम की खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 16.12.13 अब आपको भी मिल सकता है भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक, यहां करें रजिस्ट्रेशन

महिला हाकी टीम की वह ऐतिहासिक भेंट आप चाहें तो हासिल कर सकते हैं। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहार और स्मृति चिन्हों की नीलामी 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 7 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगी। इसका बेस प्राइज अस्सी हज़ार रूपए रखा गया था। इसमें भारतीय महिला हाकी टीम की स्टिक भी शामिल है। अब इसकी बोली 11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

WhatsApp Image 2021 09 23 at 16.12.12 अब आपको भी मिल सकता है भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक, यहां करें रजिस्ट्रेशन

https://pmmementos.gov.in  पर  अपना रजिस्ट्रेशन करा कर इस नीलामी में हिस्सा लिया जा सकता है। इस निलामी से प्राप्त राशि को आने वाली परियोजना पर खर्च किया जाएगा।

Related posts

देश बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा: पीएम

bharatkhabar

अल्मोड़ा: सांसद अजय टम्टा ने अधिकारियों संग की बैठक, मरीजों को बाहर रेफर न करने के निर्देश

pratiyush chaubey

दक्षिण भारत में पर्यटन को बढ़ावा के लिए आज से बैंगलोर में दो दिन का सम्मेलन

Rani Naqvi