featured खेल

IPL 2022 शेड्यूल जारी, 26 मार्च को वानखेड़े से होगा आगाज, 29 मई को फाइनल मुकाबला

IPL 2022 IPL 2022 शेड्यूल जारी, 26 मार्च को वानखेड़े से होगा आगाज, 29 मई को फाइनल मुकाबला

26 मार्च से IPL 2022 का आगाज होने जा रहा है। 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी। IPL 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाना है।

IPL 2022 Schedule: आज जारी हो सकता है IPL 2022 का शेड्यूल, CSK-KKR में होगा  पहला मैच! - Ipl 2022 schedule match time list bcci csk vs kkr updates tspo  - AajTak

IPL 2022 शेड्यूल जारी, 26 मार्च को वानखेड़े से होगा आगाज

26 मार्च से IPL 2022 का आगाज होने जा रहा है। 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी। IPL 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाना है। बीसीसीआई ने रविवार को इस आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा की जो चार स्टेडियमों- मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेली जाएगी।

लीग स्टेज के 70 मुकाबले महाराष्ट्र में होंगे

हालांकि अभी सिर्फ लीग मैचों के वेन्यू और तारीख सामने आए हैं। प्लेऑफ और फाइनल की स्थिति साफ नहीं की गई है। वहीं लीग स्टेज के 70 मुकाबले महाराष्ट्र में होंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। बचे हुए 15 मुकाबले पुणे के MCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स करेंगी डेब्यू

65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे।  टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा। वहीं इस बार IPL की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स टीमें 28 मार्च से अपने अभियान का आगाज करेगी। इस दिन इन दो टीमों के बीच वानखेड़े में ही मुकाबला खेला जाएगा।

Related posts

मौतों के ढ़ेर पर बैठे अमेरिका से आयी राहत भरी खबर, क्या अमेरिका ने कर लिया कोरोना पर कंट्रोल..

US Bureau

G-7 देशों के बीच ऐतिहासिक करार, टेक्नोलॉजी कंपनियों पर 15% टैक्स लगाने का फैसला

pratiyush chaubey

कोविड-19 से लड़ाई में समय पर रेस्पोंस सबसे महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

Rozy Ali