शिवनंदन, संवाददाता
भारत सरकार की ओर से लगातार यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के भी अब तक कई छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। यूपी के करीब 550 छात्र वापस लौटे हैं। इसी बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे 50 छात्रों से मुलाकात की।
यूक्रेन से लौटे छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात
भारत सरकार की ओर से लगातार यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के भी अब तक कई छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। यूपी के करीब 550 छात्र वापस लौटे हैं। इसी बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे 50 छात्रों से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने छात्रों से कहा कि संकट के समय हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी के 2400 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।
MBBS छात्रों की आगे की पढ़ाई पर विचार कर रहे
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से मुलाकात के दौरान उनसे यूक्रेन के हालात के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि संकट के समय हमें धैर्य बनाए रखना है। हौसला नहीं खोना है। उन्होंने कहा कि विदेश में सरकार के चार मंत्री कैंप कर रहे हैं। यूक्रेन से अभी तक 1400 छात्र वापिस लौट चुके हैं। यूक्रेन के पड़ौसी देश में पहुंचे छात्रों को स्वदेश वापस लाने की कोशिश लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस के छात्रों की आगे की पढ़ाई कैसे हो इस पर विचार किया जा रहा है।
स्वतंत्र देव सिंह और दिनेश शर्मा रहे मौजूद
रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे। बता दें कि यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अब तक हजारों भारतीय छात्र वतन लौट चुके हैं।